ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220722 17493969 पट्‌टे नहीं मिलने पर भाजपा नेताओं ने जताया आक्रोश Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में आज बीजेपी नेताओं ने नगर विकास न्यास और नगर निगम क्षेत्र में गरीब लोगों को घर के पट्‌टे नहीं मिलने पर आक्रोश जताया। शुक्रवार को कलक्टरी परिसर में बीजेपी नेताओं ने कहा कि सरकार तो गरीब को पट्‌टे देना चाहती है लेकिन प्रशासन नहीं चाहता। पट्‌टों की कागजी औपचारिकता पूरी होने के बाद भी पट्‌टे आवंटित नहीं किए जा रहे हैं। नगर विकास न्यास ने पट्‌टा आवंटन के लिए मीटिंग की थी, इसमें शहर के सभी पार्षदों को बुलाया जाना था लेकिन आधे से ज्यादा पार्षदों को सूचना नहीं दी गई। पट्‌टे वितरित करने के लिए राज्य सरकार ने तय कार्यक्रम दिया हुआ है, इसके बाद भी अधिकांश क्षेत्रों में पट्‌टे वितरित नहीं हो पाए हैं। नगर निगम में भाजपा का बोर्ड होने के बाद भी पट्‌टे वितरित नहीं हो रहे हैं और नगर विकास न्यास में कलक्टर के चेयरमैन होने के बाद भी पट्‌टे नहीं दिए गए।शुक्रवार सुबह नाराज भाजपा पार्षदों और नेताओं ने कलक्टरी में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने सरकार के बजाय अधिकारियों पर आक्रोश जताया। भाजपा के पूर्व महामंत्री श्याम सिंह हाडला ने कहा कि सरकार तो गरीब को पट्‌टे देने का काम कर रही है लेकिन अधिकारी सरकार की मंशा के मुताबिक काम नहीं कर रहे। भाजपा पार्षद किशोर आचार्य सहित कई नेताओं ने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यूआईटी सेक्रेटरी और जिला कलक्टर के खिलाफ नारे लगाए गए।


Share This News