ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220721 WA0157 कार्रवाई : लूणकरणसर व महाजन में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के अंतर्गत जिला कलेक्टर भगवतीप्रसाद कलाल के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रतिदिन जांच व नमूनीकरण की कार्यवाही जारी है। इस क्रम में गुरूवार को लूणकरणसर व महाजन में कार्यवाही की गई। विभिन्न क्षेत्रों के 3 प्रतिष्ठानों से 5 नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बनवारी लाल मीणा ने बताया कि लूणकरणसर से रसद विभाग के प्रवर्तन अधिकारी मनीष अवस्थी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग के दल द्वारा 3 प्रतिष्ठानों की जांच की गई। यहां से घी, तेल, चाय व दही के नमूने संग्रहित किए गए। दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी महमूद अली, सुरेन्द्र कुमार व सुखदेव शामिल रहे। लिए गए नमूनों की जांच जनस्वास्थ्य प्रयोगशाला बीकानेर मेंं होने के पश्चात नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।


Share This News