Thar पोस्ट, न्यूज, बीकानेर । स्थानीय मुरलीधर व्यास नगर नागरिक समिति के तत्वाधान मे सीएमएचओ डॉक्टर बी एल मीणा को एक ज्ञापन दिया गया। इस ज्ञापन में मुरलीधर डिस्पेंसरी में वैक्सीनेशन कार्यक्रम को शुरू करवाया जाए। मुरलीधर डिस्पेंसरी में स्वीकृत स्टाफ की कमी को पूरा किया जाए। मुरलीधर डिस्पेंसरी मैं सभी प्रकार की जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
इन मांगों को लेकर नागरिक समिति का एक शिष्टमंडल श्री पुरुषोत्तम पुरोहित श्री राजेश आचार्य श्री हितेश छंगानी श्री उमेश पुरोहित श्री जितेंद्र जोशी के नेतृत्व में सीएमएचओ से मिलकर उपरोक्त मांगों को उनके समक्ष रखा।शिष्टमंडल से मिलकर डॉक्टर बी एल मीणा द्वारा उसे हाथों हाथ लेते हुए कल 21 जुलाई से वैक्सीनेशन कार्यक्रम को जारी करने का आश्वासन दिया और मुरलीधर में कुछ स्टाफ का आर्डर कर स्थानीय नागरिकों की सुविधा हेतु सदैव अग्रणी रहने का आश्वासन दिया।