ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220720 153810 दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में दो पुलिस कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। बीती रात मेजर पूर्णसिंह सर्किल पर पुलिस गाड़ी द्वारा डिलीवरी बॉय को टक्कर मारने के मामले में दो पुलिसकर्मियों अजयसिंह व महिपाल के खिलाफ सदर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है । यह मुकदमा नितेश गोयल ने दर्ज करवाया है जिसके यहां पीडित पवन पडिहार फूड डिलीवरी का काम करता था । मामले की जांच एएसआई नरेन्द्र कर रहे हैं । अनुसंधान अधिकारी ने बताया कि गत रात को सिपाही महिपाल का मेडिकल मुआयना करवाया गया । जिसमें सामने आया कि महिपाल ने शराब नहीं पी रखी थी । दूसरे सिपाही अजय सिंह मौके से चला गया था जिसके कारण उसका मेडिकल मुआयना नहीं सका । वहीं , पीडित पवन डि़िहार के पैर में गंभीर चोटें होने के कारण देररात को ही जयपुर रेफर कर दिया । एएसआई नरेन्द्र ने बताया कि जांच पड़ताल में सामने आएगा कि सरकारी गाड़ी को महिपाल ड्राइव कर रहा था या फिर अजयसिंह । ये दोनों सिपाही लाइन पुलिस में तैनात है । रात को ट्रैफिक पुलिस की जीप लेकर जा रहे थे । इस दौरान हादसा हो गया । हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि ये दोनों सिपाही ट्रैफिक पुलिस की जीप में सवार होकर कहां जा रहे थे


Share This News