ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
16072022bikanerdm30 800x445 1 कच्चा मकान ढहने से परिवार के आठ सदस्य मलबे में दबे Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बारिश से कच्चे मकानों को नुकसान हो रहा है। बीकानेर जिले के लूणकरणसर तहसील के महाजन क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से अब मकान धराशायी होने लगे हैं। शनिवार शाम को शेरपुरा गांव में बारिश के कारण एक कच्चा मकान ढहने से परिवार के आठ सदस्य मलबे में दब गए। गनीमत रही कि मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सभी सदस्यों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल में भर्ती करवा दिया। जानकारी के अनुसार शेरपुरा में शनिवार शाम को हुई तेज बरसात से मलकीत सिंह बावरी के कच्चे मकान की छत अचानक गिर गई। घटना के समय मलकीत सिंह की पत्नी बिरमा देवी, 3 से 12 साल तक के बच्चे मनप्रीत, रिया, जसवीर, देवेंद्र व रितिका और 21 वर्षीय राकेश मकान के अंदर थे। मकान की छत गिरने से सभी सदस्य मलबे के नीचे दब गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण भागकर मौके पर पहुंचे व सभी सदस्यों को मलबे के नीचे से सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे की जानकारी मिलते ही हल्का पटवारी इमीचंद कूकना मौके पर पहुंच गए व सभी घायलों को महाजन अस्पताल में भर्ती करवाकर उपचार शुरू करवाया। पटवारी कूकना ने बताया कि फिलहाल सभी सदस्य खतरे से बाहर है। अस्पताल स्टाफ द्वारा घायलों की मरहम पट्टी की गई। पटवारी कूकना ने बताया कि छत गिरी उस समय सभी सदस्य एक तरफ हो गए जिससे एंगल, गार्टर आदि उनके ऊपर नहीं गिरे। वरना बड़ी जनहानि हो सकती थी। पटवारी ने उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट देते हुए मामले से अवगत करवाया है। घटना की जानकारी पर महाजन सरपंच प्रतिनिधि अजमल हुसैन भी मौके पर पहुंचे व पीडि़त परिवार को मुआवजा देने की मांग प्रशासन से की।


Share This News