ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220716 121038 1 बीकानेर में 'लिव इन रिलेशनशिप' का अनूठा मामला Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। सामाजिक ताना-बाना तेजी से बदल रहा है। रिश्तों में समीकरण बदल रहे हैं बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में सामने आया है। जहां पिछले चार साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रही युवती अब अपने दूसरे प्रेमी के साथ चली गई। इस आशय का मामला भी थाने में आया है। पुलिस ने युवती को दस्तयाब कर उसके बयान लिए तो युवती ने अपने दूसरे प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जाहिर की है। मामले के अनुसार घड़सीसर हाल बाना गांव निवासी सुनील नायक ने शुक्रवार को अपनी पत्नी लाली की गुमशुदगी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। जिसके मुताबिक 8 जुलाई को लाली घड़सीसर से अपने साथ गहने व रुपए लेकर बाना आने के लिए रवाना हुई थी। पुलिस ने जब जांच-पड़ताल की तो सामने आया कि गुम हुई युवती गांव बाना में ही अपने प्रेमी के घर पर मिली। जब युवती से पूछताछ की तो पता चला कि यह युवती सुनील की पत्नी ही नहीं है तथा पिछले चार साल से उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही है। बताया जाता है कि लिखमादेसर में रहने वाली लाली का बाल विवाह हुआ था। शादी के बाद वह कभी ससुराल नहीं गई और पिछले चार साल से सुनील के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। युवती बाना गांव में रहने वाले हेतराम नायक के संपर्क में आई और सुनील नायक के यहां पहुंचने की बजाय हेतराम नायक के घर पहुंच गई। दस्तयाब युवती के बयान लिए गए। जिसमें युवती ने हेतराम नायक के साथ रहने की इच्छा जाहिर की है।


Share This News