Thar post न्यूज बीकानेर। राजस्थान वरिष्ठ अध्यापक संघ (कला वर्ग) के कोर ग्रुप के प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेशाध्यक्ष सुभाष जोशी के नेतृत्व में आज बीकानेर में राजस्थान के शिक्षा मंत्री डॉ.बी.डी.कल्ला से मुलाक़ात कर वरिष्ठ अध्यापक से व्याख्याता पद पर 2021_2022और 2022_2023 की दो साल की बकाया पदौन्ति शिक्षा सेवा नियम 2021 के तहत ही करवाने की मांग की ।
प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने बताया कि प्रतिनिधि मंडल ने शिक्षा मंत्री से ये भी मांग करी कि सेवा नियम 2021 मे बिना संशोधन किये ही पदौन्नति से व्याख्याता बनाया जावे जो कि स्नातक और स्नातकोत्तर में समान विषय की योग्यता रखते हो जिससे राजस्थान की विद्यालयो मे अध्ययनरत लाखो विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का भी लाभ मिलेगा । जोशी ने बताया कि मा.शिक्षा निदेशक बीकानेर को राज्यसरकार द्वारा 26.5.21 के पत्र द्वारा समान विषय में स्नातकोत्तर किये व.अ को भी पदोन्नति का लाभ देने के लिऐ प्रस्ताव मांगे है ।
संघ की सदस्यो ने मांग की कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए इस प्रस्ताव को रूकवा कर कैबिनेट मे पारित प्रस्ताव शिक्षा सेवा नियम 2021 के तहत ही पदौन्नति से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ कला वर्ग के वरिष्ठ अध्यापक भी पदोन्नति का लाभ ले सके राज्यसरकार द्वारा50 वर्षों बाद जो संशोधन किये है नियमों को अमलीजामा पहना कर बकाया पदौन्नति शीध्र करवाने की मांग की ।
कोर ग्रुप के सदस्यों में के.के.व्यास सहित संघ के वरिष्ठ सदस्य उपस्थित थे ।

Thar पोस्ट, न्यूज। जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद के सदस्य श्री योगेश पालीवाल, श्री नरसिंहदास व्यास, श्रीमति निर्मला चौहान, श्रीमति कंचन भाटी को मनोनीत किये जाने पर सभी उपभोक्ता आंदोलनकर्ताओं द्वारा खुशी जाहिर की एवं इसके लिए जिला कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद बीकानेर को बधाई ज्ञापित की, तथा इन नियुक्तियों द्वारा उपभोक्ता आंदोलन को गति प्रदान होगी।बधाई देने वालों में शहरी जनकल्याण समिति के चैयरमेन डॉ. मेघराज आचार्य, नोखडा खादी ग्रामोद्योग संस्था के मंत्री पुरुषोतम शर्मा, बीकानेर खादी ग्रामोद्योग समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी. बीकानेर खादी ग्रामोद्योग मण्डल के मंत्री रमेश थानवी स्टार नवयुवक मण्डल संस्था के अध्यक्ष मेघराज बिस्सा, आदर्श महिला विकास संस्था के के मगेश पारीक एवं उपभोक्ता संरक्षण एवं सुरक्षा समिति के राजेन्द्र प्रसाद तिवाडी, धनसुख आचार्य, मुमताज शेख, पार्वती गुसाई, छगनलाल गोदारा हृदेश पालीवाल, जगदीश सुथार, अमित जोशी, निर्मल पालीवाल, भगतिराम पाण्डे, श्यामसुन्दर पाण्डे, गोवर्धन सेवग, रामकुमार व्यास, देवेन्द्र कोचर, जाकिर हुसैन, महबूब अली, बेनीलाल मेघवाल सीमा रामपुरिया, मधुबाला नायक, मूलचन्द भाटी, डॉ. इकरार, श्रीपाल रामपुरिया, प्रेमचन्द शर्मा, महावीर, श्रीयांश वैद तथा विनोबा खादी संस्था के झंवर पन्नू ने बधाई ज्ञापित कर प्रसन्नता व्यक्त की।

Thar पोस्ट, न्यूज।
करोड़ो की सौगातों से बीकानेर के चौमुखी विकास के द्वार खोले है कांग्रेस ने,कल शिलान्यास और अनावरण में हर वार्ड से लाये आम जनता को- डॉ कल्ला
डागा चोक कार्यालय में ली पार्षदों की बैठक।
राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के 15 जुलाई 2022 के बीकानेर दौरे को लेकर आज काबीना मंत्री डॉ बुलाकीदास कल्ला ने आज 14 जुलाई को डागा चौक कार्यालय में बीकानेर के कांग्रेसी पार्षदों की बैठक ली
बैठक में उपस्थित कांग्रेसी पार्षदों को वार्डो की जिमेवारी देते हुए काबीना मंत्री डॉ कल्ला ने कहा कि कल बीकानेर में आ रहे मुख्यमंत्री करोड़ो की सौगातों से बीकानेर के विकास को पंख लगाएंगे इस से पहले भी सड़को और स्कूलों के कार्य अस्पताल विस्तार के कार्य के अलावा सुविधाओं को बढ़ाने के अनेकानेक कार्य इस सरकार में हुए।बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष कन्हैयालाल कल्ला, श्रीलाल व्यास, पूर्व न्यास अध्यक्ष मकसूद अहमद नेता प्रतिपक्ष चेतना चौधरी, पार्षद अंजना खत्री, पार्षद मनोज विश्नोई, पार्षद नंदलाल जावा, पार्षद मनोज नायक, पार्षद ब्लॉक अध्यक्ष आंनद सिंह सोढा, पार्षद ब्लॉक अध्यक्ष रमजान अली कच्छावा,पार्षद प्रफुल हटिला, पार्षद सहजाद भुट्टा, पार्षद यूनिस अली, पार्षद शांतिलाल मोदी, पार्षद शिवशंकर बिस्सा, पार्षद दुर्गादास छंगाणी, पार्षद जितेंद पंवार, पार्षद मुजीबुर्रहमान कुरेशी, पार्षद वसीम खिलजी,पार्षद खुसबू पंवार,पार्षद पारस मारू,पार्षद वसीम फिरोज, पार्षद निर्मला बलवेश चावरिया, पार्षद किशन तंवर, पार्षद विनोद कोचर,पार्षद नितिन वत्सस, सहित कांग्रेस के पार्षद, पार्षद प्रतायसी और पार्षद प्रतिनिधि मौजूद थे।

 

बीकानेर दौरा जनता को निराश करने से ज्यादा कुछ भी नही- भाजपा*

बीकानेर। राजस्थान प्रदेश के मुखिया श्री अशोक गहलोत का बीकानेर दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब पूरा प्रदेश अराजकता और निराशा के दौर से गुजर रहा है। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीकानेर के साथ हमेशा सौतेला व्यवहार किया है। उन्होंने कहा कि महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में इंडोर खेल ऑडिटोरियम का उद्घाटन और श्रेय लेने की राजनीति समझ से परे है क्योंकि इस विशाल खेल ऑडिटोरियम के निर्माण में वर्तमान राज्य सरकार ने एक रुपये का भी धन का सहयोग नहीं किया है। पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे के कार्यकाल में तत्कालीन कुलपति के प्रयासों से इस इंडोर हाल के लिए धनराशि और स्वीकृति जारी हुई थी।

उन्होंने प्रश्न उठाया कि मुख्यमंत्री को बीकानेर में तकनीकी विश्वविद्यालय की दुर्दशा को भी देखना चाहिए जहाँ के प्रोफेसर जैसे पद पर कार्यरत कर्मचारियों को 6 माह से वेतन नही मिल रहा है। रेल फाटक की समस्या, ड्राई पोर्ट, एयरपोर्ट के विस्तार के लिए निःशुल्क भूमि आवंटन, बीकानेर को सौर ऊर्जा हब की घोषणा, बीकानेर में खनन आधारित उद्योगों के विकास और संरक्षण आदि पूर्व लंबित मांगों पर सरकार सिर्फ कुंडली मार कर बैठी है।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य ने कहा कि बीकानेर जिले में अघोषित आपात स्थिति लगी हुई है। किसी भी विभाग में आम जनता का कार्य नही हो पा रहा है। जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत, गोकुल जोशी और भगवान सिंह मेड़तिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिस यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री जी खेल परिसर का उद्घाटन कर रहे है उस परिसर में सरकार अभी तक पेयजलापूर्ति तक नहीं कर पा रही है। सरकार मे 3 बड़े मंत्री होने के बावजूद भी बीकानेर का विकास पूर्ण रूप से अवरुद्ध है। शहर की जर्जर सड़कें, संभाग के सबसे बड़े पीबीएम अस्पताल की समस्याओं का निराकरण, समेत पूर्ववर्ती सरकार द्वारा किये गए विकास कार्यो का रखरखाव तक नही हो पा रहा है।

जिला महामन्त्री मोहन सुराणा, अनिल शुक्ला, नरेश नायक, जिला मंत्री और मीडिया प्रभारी मनीष आचार्य ने विचार रखे।