Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में कोरोना अभी गया नहीं है। लगातार पॉजिटिव मिल रहे हैं। बुधवार को बीकानेर में 39 पॉजिटिव मामले मिले। आज पवनपुरी, करनीनगर, कोलायत, रानीबाजार, जयनारायण व्यास कॉलोनी, मुक्ता प्रसादनगर, बीदासर, लूणकरणसर, गंगाशहर, पांचू, मिलिट्री हॉस्पिटल आदि इलाक़ों से पॉजिटिव आये हैं। कोरोना से हालांकि मरीज ठीक भी हो रहे हैं। लेकिन इससे सावधानी रखना जरूरी है। कोरोना से बचाव के लिए मास्क पहिने। बीकानेर में कोरोना से बचने के लिए गाइड लाइन की पालना नहीं हो रही।