ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220711 WA0144 संभागीय आयुक्त से मिलें- पूर्व मंत्री भाटी व रांका Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

गिन्नाणी क्षेत्रवासियों को लम्बे समय से बारिश के पानी से क्षतिग्रस्त दीवार व सुरसागर का भी किया निरीक्षण

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर । पूर्व सिंचाई मंत्री देवी सिंह भाटी व पूर्व चैयरमेन नगर विकास न्याय महावीर रांका आज गिन्नाणी क्षेत्रवासियों के कहने पर गिन्नाणी पहुंचे । भाटी व राकां ने गिन्नाणी क्षेत्र में बारिश के मौसम में सिवरेज व निकासी की सही व्यवस्था नहीं होने व बारिश के मौसम से पहले सिवरेज व नालों की सफाई नहीं होने के कारण क्षेत्रवासियों को हो रही परेशानियों के संबंध में मौके पर स्थिति की जानकारी की ।

भाटी ने बताया गिन्नाणी क्षेत्र में खराब सिवरेज निर्माण कार्य होने के साथ ही क्षेत्रवासियों द्वारा सिवरेज में ही छतों से सीधे पाईप जोड़ने व समय पूर्व सफाई व्यवस्था नहीं होने के कारण गिन्नाणी क्षेत्रवासियों को बारिश के मौसम में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं ।

इसके बाद भाटी व रांका ने बारिश के मौसम में क्षतिग्रस्त जुनागढ़ दिवार को देखने के साथ ही दीवार के पास ही नाला निर्माण होने के कारण बार – बार दीवार टुटती है इसके अलावा सुरसागर में हो रहे पानी रिसाव की जानकारी ली ।

जिसके बाद पूर्व सिंचाई मंत्री देवी सिंह भाटी व पूर्व चैयरमेन नगर विकास न्याय बीकानेर महावीर रांका ने संभागीय आयुक्त नीरज के पवन से मुलाकात कर पुरानी गिन्नाणी क्षेत्र में खराब सिवरेज व्यवस्था , घर की छतों के पाईप सिवरेज में डालने , जुनागढ़ दीवार के पास ही नाला निर्माण होने के कारण बार – बार दिवार क्षतिग्रस्त होने के साथ ही सुरसागर में पानी के रिसाव की समस्या के संबंध में अवगत कराया जिसपर संभागीय आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों से इसकी विस्तृत जानकारी कर इसके स्थायी समाधान की बात कहीं ।


Share This News