ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220709 142244 सीधी भर्ती परीक्षा में 1 हजार 194 अनुपस्थित रहे Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा ग्राम विकास अधिकारी (मुख्य) सीधी भर्ती शनिवार को प्रातः 9ः30 से 12ः30 बजे तक जिले के 55 केन्द्रों पर आयोजित हुई। इनमें 18 राजकीय तथा 37 अराजकीय परीक्षा केन्द्र थे। परीक्षा के लिए जिले में 18 हजार परीक्षार्थी पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 16 हजार 806 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 1 हजार 194 अनुपस्थित रहे। परीक्षा समन्वयक एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) पंकज शर्मा ने बताया कि कुल 93.37 प्रतिशत परीक्षार्थी उपस्थित हुए। परीक्षा के लिए 12 उपसमन्वयक दलों का गठन किया गया। प्रत्येक दल में तीन-तीन कार्मिक थे। सभी राजकीय परीक्षा केन्द्रों पर एक-एक तथा अराजकीय परीक्षा केन्द्रों पर दो-दो राजपत्रित अधिकारी पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए। अराजकीय परीक्षा केन्द्रों पर 42 तथा राजकीय परीक्षा केन्द्रों पर 20 सहायक केन्द्राधीक्षक भी नियुक्त किए गए। सभी परीक्षा केन्द्रों की विडियोग्राफी करवाई गए। परीक्षा के लिए 12 उड़न दस्ते गठित किए गए।


Share This News