Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में आज कोटगेट थाना क्षेत्र के गेरसरिया मोहल्ले में घूम रहे एक कबाड़ वाले को बच्चे उठाने वाला समझ लेने से एकबारगी हंगामा मच गया। वहां भीड़ एकत्रित हो गयी। बाद में पुलिस की पूछताछ से मामला साफ हो गया। शख्स बच्चे उठाना वाला नहीं, बल्कि कबाड़ उठाने वाला निकला। हालांकि, इस शख्स के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।
कोटगेट थानाप्रभारी मनोज माचरा ने बताया कि आज सुबह गेरसरिया मोहल्ले में मघानाथ नाम का शख्स कबाड़ खरीदने के लिए घूम रहा था। इसी दौरान एक बच्चा गली के बीचोंबीच आया। कबाड़ी वाले ने उसे साइड जाने को कहा। एक महिला ने यह देख गलतफहमी से उसे बच्चे उठाने वाला समझ लिया। इसके बाद लोगों ने कबाड़ी को घेर कर वहीं रोक लिया। जिस पाउडर को बेहोशी की दवा समझा जा रहा था उसे एक युवक ने सूंघकर जांच की तो वह बेहोश नहीं हुआ। पुलिस के अनुसार वह बेहोशी की दवा नहीं बल्कि सर्फ था।**
Thar पोस्ट, न्यूज। रामपुरा बस्ती में रहने वाले एक मध्यम वर्गीय स्वर्णकार परिवार की नाबालिब लड़की बीते सप्ताहभर से लापता है। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी भी नया शहर थाने में दर्ज करवा रखी है लेकिन पुलिस अभी तक उसे दस्तयाब नहीं कर पायी है। थाना पुलिस की नाकामी को लेकर बुधवार को लड़की के परिजनों और स्वर्णकार समाज के लोगों ने जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। स्वर्णकार सेवादल के राष्ट्रीय महामंत्री मेघराज सोनी और शिवनारायण सोनी की अगुवाई में जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देने पहुंचे प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि रामपुरा बस्ती गली नंबर नौ में रहने वाले स्वर्णकार परिवार की नाबालिग बेटी कृष्णा सोनी गत २ जुलाई को दुकान पर सामान लेने के गई थी, जो वापस नहीं लौटी। घर परिवार और आस पड़ोस के लोगों ने उसे कई जगह तलाश किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने नया शहर थाने में गुमशुदगी भी दर्ज करवा दी और संदेह भी जाहिर कर दिया कि नाबालिग कृष्णा सोनी को पड़ोस में रहने वाले एक परिवार के ऑटो चालक ने लापता किया है। उसके साथ मौहल्ले के कई युवक शामिल है। जिन्हे हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ करने पर कृष्णा का पता लग सकता है। लेकिन नया शहर थाना पुलिस इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे । किशोरी के परिजनों ने एसपी के समक्ष आंशका जताई कि हमारी नाबालिग लड़की के साथ कुछ भी अनहोनी हो सकती है। पुलिस अधीक्षक ने परिजनों और स्वर्णकार समाज के लोगों को भरोसा दिलाया कि किशोरी को जल्द ही दस्तयाब कर लिया जायेगा। प्रतिनिधि मंडल में मूलचंद सोनी, राधेश्याम सोनी, मुरलीधर सोनी, सांवरमल सोनी, जितेन्द्र राजेन्द्र सोनी, घनश्याम सोनी, सोनी, तुलसीराम सोनी, घेवरचंद मुन्नालाल सोनी, बाबूलाल सोनी, गोपाललाल सोनी, मथराराम सोनी, सोनी, कन्हैयालाल सोनी, शिवराज सोनी भी शमिल थे।