ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20220707 200824 अंबेडकर सर्किल व नापासर में कचौड़ी व जलेबी के लिए खाद्य नमूने Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

*शुद्ध के लिए युद्ध*

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। मानसून बारिश के दौरान कचौड़ी-जलेबी किसे पसंद नहीं। लेकिन उसकी गुणवत्ता सही ना हो तो पेट की बीमारियों के लिए भी यही मौसम ज्यादा जिम्मेदार बनता है। इसे ध्यान में रखते हुए जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्य नमूनीकरण का कार्य किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल मीणा ने बताया कि शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के अंतर्गत अंबेडकर सर्किल से दो दुकानों पर औचक जांच की गई तथा जलेबी व कचोरी के नमूने एकत्र किए गए जबकि नापासर मे डेयरी से दूध के नमूने संग्रहित किए गए। मिष्ठान व नमकीन विक्रेताओं को शुद्धता व स्वच्छता का ध्यान रखने तथा खाद्य सुरक्षा मानकों अनुसार खाद्य निर्माण कार्य के निर्देश दिए गए। जांच दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी महमूद अली, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र कुमार, डेंटल हाइजीनिस्ट संजय शर्मा तथा सुखदेव शामिल रहे। लिए गए नमूनों की जांच जनस्वास्थ्य प्रयोगशाला बीकानेर में की जाएगी तथा परिणाम अनुसार आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
डॉ मीणा ने बताया कि बारिश के मौसम में आमजन को भी खाद्य पदार्थों के सेवन से पहले स्वच्छता की जांच अवश्य करनी चाहिए।


Share This News