ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20220627 WA0154 रेल बाईपास की संभावनाओं पर की चर्चा, शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला डीआरएम से मिले Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज, बीकानेर। शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने सोमवार को मंडल रेल प्रबंधक श्री राजीव श्रीवास्तव के साथ रेल बाईपास की संभावनाओं पर चर्चा की। इस दौरान सेवानिवृत्त रेल अधिकारी श्री किशन लाल मेघवाल भी मौजूद रहे।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि रेलवे फाटकों से जुड़ी समस्या का सर्वश्रेष्ठ समाधान रेल बाईपास ही है। रेलवे द्वारा इस दिशा में पहल करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि पूर्व में राज्य सरकार द्वारा वर्ष 1998 से 2003 के बीच रेल बाईपास के लिए 61.62 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए थे, लेकिन 2003 के बाद इसे ड्रॉप कर दिया गया।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि रेलवे द्वारा बाईपास निर्माण किए जाने की स्वीकृति दिए जाने पर भूमि राज्य सरकार द्वारा निःशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी। वहीं बाईपास निर्माण पर होने वाली राशि में भी राज्य सरकार की पूर्व की भांति भागीदारी रहेगी।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि शीघ्र ही रेलवे के जनरल मैनेजर से मुलाकात करते हुए इस संबंध में बात की जाएगी। साथ ही केन्द्रीय राज्य मंत्री और स्थानीय सांसद श्री अर्जुन राम मेघवाल के साथ केन्द्रीय रेल मंत्री के समक्ष भी यह बात रखने के प्रयास होंगे। उल्लेखनीय है कि पूर्व में डॉ. कल्ला ने स्थानीय सांसद श्री मेघवाल के साथ इस मुद्दे पर केन्द्रीय रेल मंत्री के साथ बैठक की थी।


Share This News