ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20211103 181707 25 बीकानेर : पुलिसकर्मियों से मारपीट करने का मामला Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर । जिले के नाल थानान्तर्गत दो पक्षों के झगड़े में बीच बचाव करने पहुंचे पुलिसकर्मियों से मारपीट करने का मामला दर्ज हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार कावनी गांव में दो पक्षों के झगड़े के बीच पहुंची पुलिस के साथ ही मारपीट की गई। यहां तक कि एक सब इंस्पेक्टर की वर्दी फाड़ दी गई। अब पुलिस ने मारपीट करने वाले चार जनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, कावनी की रोही में दो पक्ष आमने सामने हो गए थे। घटना के बारे में पुलिस को सूचना मिली तो नाल थाने से सब इंस्पेक्टर भगवानराम टीम के साथ मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया।

इस दौरान ये लोग पुलिस से ही उलझ गए। आरोप है कि सब इंस्पेक्टर भगवान राम के साथ करमीसर के रहने वाले बाबूलाल, तोलाराम, सुनील और एक महिला वसुंधरा ने मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान सब इंस्पेक्टर की वर्दी भी फाड़ दी। पुलिस ने इनके खिलाफ राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज किया है। इन चारों की गिरफ्तारी कर अदालत में पेश किया जाएगा।


Share This News