ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220511 111942 60 घर मे भोजन करने के बाद 7 जनों की तबीयत बिगड़ी**** Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के खाजूवाला क्षेत्र में घर में खाना खाने के बाद सात सदस्यों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। ये लोग खाजूवाला थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गाँव 2 एसएसएम सियासर चौगान में एक ही परिवार के हैं। इन सातों को फूड प्वाइजनिंग हो गई। स्वास्थ्य केन्द्र खाजूवाला में पर उपचार जारी है।

खाजूवाला सीएचसी के डॉ. पूनाराम रोझ ने बताया कि 2 SSM सियासर चौगान में एक ही परिवार के 7 सदस्यों ने घर में सामान्य खाना खाया। जिसके बाद धीरे-धीरे उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और उल्टी व दस्त की शिकायत होने लगी। जिसके बाद सभी सदस्यों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खाजूवाला पहुंचाया। मिली जानकारी के अनुसार 2 SSM सियासर चौगान निवासी 50 वर्षीय सेवाराम पुत्र ठाकरराम बाजीगर का परिवार है। जिसमें 4 पुरुष व तीन महिलाएं इस फूड प्वाइजनिंग की शिकार हुई। 50 वर्षीय सेवाराम पुत्र ठाकरराम, 28 वर्षीय लखविंदर पुत्र सेवाराम, 25 वर्षीय मक्खन पुत्र सेवाराम, 23 वर्षीय संदीप पुत्र सेवाराम, 48 वर्षीय छिन्दोदेवी पत्नी सेवाराम, 23 वर्षीय मनप्रीत पत्नी मक्खन, 22 वर्षीय वीरपाल पत्नी संदीप फुड पॉइजनिंग की वजह से बीमार हुई। फिलहाल चिकित्सकों ने बताया कि सभी की स्थिति सामान्य है। वहीं सूचना के बाद खाजूवाला सीओ अंजुम कायल, एसडीएम श्योराम व तहसीलदार गिरीधारी सिंह ने परिजनों से संपर्क करके स्थिति का जायजा लिया है।खाजूवाला एसएचओ अरविंद सिंह शेखावत ने बताया कि सूचना के बाद सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की हैं। चिकित्सकों ने कहा कि सभी की हालत खतरे से बाहर है।


Share This News