Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला बीकानेर लघु उद्योग प्रकोष्ठ का विस्तार करते हुए प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. नरेश गोयल ने प्रदेश संयोजक रघुनाथ अग्रवाल के निर्देशानुसार और भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह की सहमति से जिला कार्यकारिणी का गठन किया है।

लघु उद्योग प्रकोष्ठ जिला संयोजक डॉ. नरेश गोयल द्वारा घोषित जिला कार्यसमिति में अदिति राजवंशी और पवन किशोर चांडक को जिला सहसंयोजक, संगीता सेठिया और तेज सिंह पड़िहार को जिला महामंत्री, माधुरी शर्मा, प्रकाश शर्मा, लक्ष्मण सिंह बल्लर, विक्रांत भाटी और नीरज हांडा को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. नरेश गोयल ने बताया कि शीघ्र ही जिला कार्यसमिति का विस्तार करते हुए सभी दस मंडलों में भी संयोजकों की नियुक्ति की जायेगी।

ड्रेस डिजाइनिग संस्थान “गुरुकुलम फैशन बीकानेर एन इनिशिएटिव बाय आई एन आई एफ डी” नये परिसर में स्थानांतरित हुआ , साथ ही समर कैम्प का भी आयोजन

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर का अग्रणी ड्रेस डिजाइनिग संस्थान “गुरुकुलम फैशन बीकानेर एन इनिशिएटिव बाय आई एन आई एफ डी” सार्दुलगंज स्थित नये परिसर में स्थानांतरित हो गया है ।
संस्थान की निदेशक रेशु माथुर ने बताया कि छात्राओं एवं परिजनों के सहयोग को देखते हुए नये परिसर की आवश्यकता महसूस की जा रही थी ।
इन स्थितियों के दृष्टिगत संस्थान को नये परिसर ए – 138 , मिलन ट्रैवल रोड, सार्दुलगंज, बीकानेर में स्थानांतरित किया गया है ।साथ ही उन्होंने बताया कि “संस्थान द्वारा दिनांक 19 जून से 26 जून 2022 तक नये परिसर में समर कैम्प आयोजित किया जा रहा है । जिसमें प्रतिभागियों को विभिन्न गतिविधियों में विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा ।

शाकद्वीपीय ब्राह्मण उच्च शिक्षा समिति बीकानेर इस वर्ष तीन लाख से अधिक रुपए की छात्रवृत्ति व प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान करेगी

Thar पोस्ट।शाकद्वीपीय ब्राह्मण उच्च शिक्षा समिति बीकानेर द्वारा इस वर्ष 8 प्रतिभाशाली जरूरतमंद शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज के छात्र छात्राओं को ₹280000 की छात्रवृत्ति राशि (प्रत्येक को 35000.00 रू) और कक्षा 10 में उच्चतम प्राप्तांक प्राप्त करने वाले 10 छात्र छात्राओं को ₹25000 की राशि (प्रत्येक को 2500.00 रू) प्रोत्साहन पुरस्कार स्वरूप प्रदान करेगी । बीकानेर के शिव शक्ति सदन के सेठ प्रेम रतन सेवग सभागार में संपन्न बैठक में यह निर्णय लिया । बजरंग लाल सेवग मास्टरजी की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में संयोजक महेश भोजक ने बताया की आवेदन करने की तिथि 30 जून निर्धारित की गई है । समिति के आर के शर्मा ने बताया कि इस वर्ष समिति के 66 सदस्यों द्वारा इस आयोजन हेतु प्रत्येक द्वारा ₹5000 की सहयोग राशि संग्रहित की जाएगी । सूर्य प्रकाश शर्मा ने बताया कि समिति पिछले 3 वर्षों से कक्षा 10 में 90 और अधिक अंक से उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं को नीट और आईआईटी के कोचिंग हेतु प्रत्येक को ₹35000 की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है । दुर्गादत्त भोजक ने बताया कि चयनित छात्र छात्राओं को 3 वर्ष तक छात्रवृत्ति दी जाती है जिससे वे उच्च शिक्षा ग्रहण कर मेडिकल या आईआईटी हेतु चयनित हो सके । बैठक में गिरधर पंडित शर्मा पुरुषोत्तम लाल सेवक, नितिन वत्सस, विजय शंकर शर्मा संजय शर्मा व प्रहलाद दास सेवग सहित अन्य उपस्थित थे ।

Thar पोस्ट। बीकानेर विकास कार्य समिति द्वारा पवनपुरी सैक्टर नं ४ के नेहरू बाल उद्यान में योग उत्सव शिविर चल रहा है। समाजसेवी राजकुमार भाटिया (सुदामा) ने मोहल्लेवासियों को कहा योग करो निरोग रहो।योग गुरु श्री सुधीर भाटिया एवं शिवजी योग का प्रशिक्षण दे रहे हैं। शिवजी ने बताया योग प्रशिक्षण को चलते २० दिन हो गए हैं। अभी योग प्रशिक्षण निरंतर चलता रहेगा। विश्व योग दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।