ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
image editor output image 969610815 1655026160191 बीकानेर में पुलिस चौकी में युवक पर लाठियों से हमला Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में अपराधियों व असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद है नत्थूसर गेट में हाल ही में बनी पुलिस चौकी के अंदर एक युवक को लाठियां से पीटपीट कर लहुलूहान कर दिया गया। आज नत्थूसर गेट निवासी निर्मल पुरी व शिवपुरी में पारिवारिक विवाद के कारण नत्थूसर गेट चौराहे पर उलझ गये। बात मारपीट में बदल गई और देखते ही देखते निर्मल पर शिवपुरी व उसके साथ आएं युवकों ने लाठियों से हमला बोल दिया। जिसके बाद निर्मल अपनी जान बचाने के लिये नत्थूसर गेट स्थित चौकी पर जा घुसा। वहां हमलावरों ने बेखौफ होकर युवक पर ताबड़तोड लाठियों से वार कर उसे घायल कर दिया। इस दौरान चौकी के गेट पर भी तोडफ़ोड़ कर कांच तोड़ डाले।

इस बारे में जानकारी मिली है कि यहां एक जवान भी मौजूद रहा। लेकिन अचानक हुए इस घटनाक्रम से वो भी संभल नहीं पाया। घटना के चलते नत्थूसर गेट पर अफरा तफरी सी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही नयाशहर थाना पुलिस मय जाब्ते के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को पकड़कर थाने ले आई है। ऐसी जानकारी मिली है कि निर्मल व शिव रिश्तेदार है और कोई पारिवारिक विवाद के चलते यह झगड़ा हुआ।


Share This News