ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220612 WA0130 1 बीकानेर के पत्रकारों ने ऑवर फ़ॉर नेशन के साथ किया श्रमदान **शिक्षा मंत्री ने किया ट्यूबवेल का उद्घाटन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज़ बीकानेर। बीकानेर प्रेस क्लब व ऑवर फॉर नेशन की ओर से सफाई के लिये आमजन को प्रेरित करने के उद्देश्य से पब्लिक पार्क स्थित क्राऊन पार्क में साफ सफाई की गई। इस दौरान पार्क में बिखरे कचरे व कंटीले झाडिय़ों को हटाया गया और टेक्टर भर भेजा गया।

IMG 20220612 WA0077 बीकानेर के पत्रकारों ने ऑवर फ़ॉर नेशन के साथ किया श्रमदान **शिक्षा मंत्री ने किया ट्यूबवेल का उद्घाटन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
IMG 20220612 WA0069 बीकानेर के पत्रकारों ने ऑवर फ़ॉर नेशन के साथ किया श्रमदान **शिक्षा मंत्री ने किया ट्यूबवेल का उद्घाटन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

इस मौके पर ऑवर फॉर नेशन के सीए सुधीश शर्मा,डॉ फारूक,सीएम वसीम राजा,डॉ अतुल गोस्वामी,बीएसएनएल के सहायक जनरल मैनेजर इन्द्र सिंह,रेलवे की मेडिकल ऑफिसर डॉ शालिनी,माणक व्यास,कोलायत पावर प्लांट के कुलदीप,सोनी शर्मा,डॉ विशाल मलिक,सुशील यादव,अरविन्द शर्मा,राम मीणा,मोहम्मद हसन,नवीन शर्मा,शक्ति सिंह,गौतम,गजेन्द्र सरीन,अंश अरोरा,अरूण,राकेश गुर्जर,बीकानेर प्रेस क्लब के अध्यक्ष जयनारायण बिस्सा,जार अध्यक्ष श्याम मारू,प्रदेश जार के उपाध्यक्ष भवानीशंकर जोशी,नीरज जोशी,जितेन्द्र व्यासमो अली पठान,दिनेश गुप्ता,महेन्द्र मेहरा, जितेन्द्र व्यास मुकुंद व्यास,दिनेश जोशी,,जीतू बीकानेरी,सहित अनेक जनों ने सफाई कार्य किया। यह अभियान आगामी दो से तीन रविवार तक चलाया जाएगा।

शिक्षा मंत्री ने किया ट्यूबवेल का उद्घाटन
Thar पोस्ट, बीकानेर। शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने रविवार को अमरेश्वर महादेव मंदिर परिसर में ट्यूबवेल का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले साढे तीन वर्षाें में शहर में 20 से अधिक ट्यूबवेल तैयार करवाए गए हैं। इनके अलावा दस से अधिक ट्यूबवेल स्वीकृत किए गए हैं, जिनका कार्य अंतिम चरण में है। यह ट्यूबवेल आमजन के लिए उपयोगी साबित होंगे तथा नहरबंदी के दौरान वैकल्पिक तौर पर इनका लाभ मिलेगा। उन्होंने बूंद-बूंद पानी के सदुपयोग का आह्वान किया तथा कहा कि प्रत्येक व्यक्ति पानी बचाने की आदन डाले। उन्होंने बताया कि शहर में वर्ष 2052 की आवश्यकता को ध्यान रखते हुए 614 करोड़ रुपये की वृहद पेयजल योजना स्वीकृत करवाई गई है। यह कार्य पूर्ण होने के बाद शहर के लिए पर्याप्त जल भंडारण की व्यवस्था हो जाएगी। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया और स्विच ऑन करते हुए ट्यूबवेल का शुभारम्भ किया। इस दौरान संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन, जिला कलक्टर भगवती प्रसाद, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता बलवीर सिंह और ट्रस्ट अध्यक्ष ओपी हर्ष मौजूद रहे।


Share This News