Thar पोस्ट, न्यूज। जोधपुर से बीकानेर लाये जा रहे अवैध डोडा पोस्त को जब्त किया गया है। अवैध डोडा पोस्त के खिलाफ छत्तरगढ़ पुलिस ने की कार्रवाई। इसके चलते 1 क्विंटल 60 किलो डोडा पोस्त जब्त किया हैं। पुलिस खाजूवाला सीओ अंजुम कायल के नेतृत्व में दंतौर थानाधिकारी हरपाल सिंह व छत्तरगढ़ पुलिस द्वारा जोधपुर क्षेत्र के एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल व दो जिंदा कारतूस सहित एक स्कॉर्पियो गाड़ी के साथ गिरफ्तार किया गया हैं। इसके साथ ही छत्तरगढ़ पुलिस ने अवैध डोडा पोस्त परिवहन करने जा रहे युवक के साथ एक नाबालिग किशोर को भी निरुद्ध किया हैं। जोधपुर के जांभा की ढाणी निवासी 21 वर्षीय बिशनाराम उर्फ विष्णु पुत्र पतराम बिश्नोई को गिरफ्तार कर उसके साथ स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार एक नाबालिग किशोर को भी निरुद्ध किया हैं। स्कॉर्पियो गाड़ी से 1 क्विंटल 60 किलो अवैध डोडा पोस्त के अलावा एक अवैध देशी पिस्टल 0.32 बोर, 2 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए। आरोपी बिशनाराम बाप जोधपुर से हनुमानगढ़ सप्लाई देने जा रहा था, लेकिन पुलिस ने पहले ही दबोचा लिया।