Thar पोस्ट, न्यूज। कोरोना की चपेट में आये एक जने की मौत हो गई है। संक्रमित की गुरूवार को मौत हो गई है। 89 वर्षीय वृद्वा पवनपुरी निवासी थी। जो अन्य रोग से भी पीडि़त थी। उधर पीबीएम में दस के करीब मरीज भर्ती है। इसको लेकर चिकित्सा विभाग फिर से सतर्क हो गया है। सीएमएचओ डॉ बी एल मीणा ने बताया कि कोरोना से बचाव जरूरी है। विशेषकर बच्चों व वृद्धजनों को। हालांकि वैक्सीनेशन करवाने वाले इसके प्रभाव में कम आ रहे है। फिर भी आमजन थोड़ा सतर्क व सजग रहे। कोविड गाइडलाइन की अनुपालना आवश्यक रूप से करें।
भारतीय जनता पार्टी बीकानेर शहर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के तत्वावधान में अनुसूचित जन जाति सम्मेलन
Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। केंद्र में श्री नरेन्द्र मोदी सरकार के 8 साल, सेवा सुशासन और गरीब कल्याण पखवाड़े के अंतर्गत आज शहर भाजपा एस.टी मोर्चा द्वारा जनजाति सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता एस.टी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी डॉ अशोक मीणा ने की। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह और विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री अनिल शुक्ला, पखवाड़ा कार्यक्रम के संयोजक जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत, सहसंयोजक जिला मंत्री कौशल शर्मा रहे।
अभियान जिला संयोजक एडवोकेट अशोक प्रजापत ने बताया कि 30 मई से 15 जून तक केंद्र सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर 8 वर्ष, सेवा सुशासन और गरीब कल्याण पखवाडा मनाया जा रहा है जिसके अंतर्गत आज जनजाति समाज के गौरव भगवान बिरसा मुंडा की 122 वी पुण्यतिथि पर सभी उपस्थित कार्यकर्ताओ द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित कर भाव पूर्वक नमन किया गया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि 18 वीं सदी में मात्र 25 वर्ष की आयु में जिन्होंने अपने प्राण देश के लिए न्यौछावर कर दिया ऐसे बिरसा मुंडा हम सब के आदर्श हैं। जिला महामंत्री अनिल शुक्ला ,
जिला उपाध्यक्ष और अभियान संयोजक एडवोकेट अशोक प्रजापत ने कहा कि 25 साल की अल्पायु में भगवान बिरसा मुंडा को भगवान का दर्जा मिला यह सुनकर ही हमारे अंदर ऊर्जा का संचार हो जाता है ।
सम्मेलन के अंत में जिला सहसंयोजक एडवोकेट कौशल शर्मा ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। सम्मेलन में मंडल अध्यक्ष अभय पारीक, कपिल शर्मा, श्याम पंचारिया, मोर्चा जिला महामंत्री गंगा बिशन मीणा, मोर्चा जिला महामंत्री नंदलाल मीणा, जिला उपाध्यक्ष अनिल मीणा,अशोक सैन,भागीरथ मीणा तरुण नारायण,जगदीश मीणा,महेश मीणा,ईशर राम ,प्रेम मीणा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बटुक भैरव जयंती शुक्रवार को
Thar पोस्ट। बटुक भैरव जयंती के अवसर पर शुक्रवार की शाम को भैरव दरबार रमक झमक में बटुक भैरव की विशेष पूजा,बटुक भैरव मंत्र ‘ॐ ह्रीं बटुकाय आप दुधारणाय कुरु कुरु बटुकाय ह्रीं ॐ’का जाप होगा।
भैरव चालीसा पठन व बटुक भैरव के 108 नामों का पुष्प से अर्चन होगा व आरती होगी।
भैरव साधक प्रहलाद ओझा ‘भैरु’ का कहना है
जो लोग भैरव पूजन आराधना करना चाहते है लेकिन नियम विधि नहीं जानते उन्हें चाहिये भैरव नाथ का बालक यानि बटुक रूप पूजे।बटुक भैरव को मनाएं। गुड़ का हलवा,गुड़ की लापसी,टॉफी बिस्किट दूध भैरव नाथ को चढाए।
चंद पन्ने अल्प स्याही का लोकार्पण 12 को
Thar पोस्ट, न्यूज। मुक्ति संस्था एवं सखा संगम के संयुक्त तत्वावधान में रविवार 12 जून को युवा कवि शशांक शेखर जोशी के पहले काव्य संग्रह चंद पन्ने अल्प स्याही का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।मुक्ति संस्था के सचिव कवि- कथाकार राजेन्द्र जोशी ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए बताया कि स्थानीय रेलवे प्रेक्षागृह में रविवार 12 जून को शाम 5:15 बजे युवा कवि शशांक शेखर जोशी के काव्य संग्रह का लोकार्पण कार्यक्रम रखा गया है। लोकार्पण कार्यक्रम के समन्वयक राजाराम स्वर्णकार है।
कांग्रेस की जिलास्तरीय कार्यशाला 12 जून को
Thar पोस्ट। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार अखिल भारतीय कांग्रेस के नवसंकल्प नवचेतना के अनुरूप शहर जिला कांग्रेस बीकानेर की जिला स्तरीय कार्यशाला दिनांक 12 जून 2022 रविवार को धरणीधर सभागार में सुबह 10 बजे रखी गयी है
प्रवक्ता नितिन वत्सस ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यशपाल गहलोत की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यशाला में जिले के वरिष्ठ नेतागण, लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव प्रत्यासी, कांग्रेसी पार्षद गण, पार्षद प्रत्याशि, प्रदेश कांग्रेस,जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस,अग्रीम संगठन प्रकोष्ठ विभाग और कांग्रेस विचारधारा से जुड़े संगठनों के वर्तमान पदाधिकारी भागीदारी निभाएंगे
दिनांक- 12 जून 2022
समय-सुबह 10 बजे
स्थान- धरणीधर सभागार श्रीरामसर रोड नत्थूसर गेट के बाहर बीकानेर