ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220608 095953 कांग्रेस : विधायकों की बाड़ेबंदी में जादू का शो, दंग रह गए विधायक Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान में सियासी पारा उबाल पर है। कांग्रेस की बाड़ाबंदी पर सभी की निगाह है। इस दौरान विधायको के मनोरंजन की व्यवस्था की जा रही है। उदयपुर में ताज अरावली रिसोर्ट में विधायकों की बाड़ेबंदी के बीच उनके मनोरंजन के लिए जादू का शो रखा गया है। सीएम अशोक गहलोत और पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा की मौजूदगी में जादूगर आंचल शो दिखाया गया। इस दौरान कई विधायकों को मंच के ऊपर बुलाकर मैजिक नंबर पूछे गए तो हर कोई दंग गया। देर रात बीटीपी के 2 विधायक भी सीएम से मिलने से पहुंचे। यह माना जा रहा है दोनों विधायक कांग्रेस को समर्थन करने को तैयार हो गए है।

ताज अरावली रिसोर्ट में विधायकों की बाड़ेबंदी के बीच उनके मनोरंजन की भरपूर कोशिश की जा रही है। सोमवार को सीएम अशोक गहलोत और पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा की मौजूदगी में जादूगर आंचल शो दिखाया गया। इस दौरान कई विधायकों को मंच के ऊपर बुलाकर मैजिक नंबर पूछे गए तो हर कोई दंग गया। देर रात बीटीपी के 2 विधायक भी सीएम से मिलने से पहुंचे। माना जा रहा है दोनों विधायक कांग्रेस को समर्थन करने को तैयार हो गए है।

करीब डेढ़ घंटे तक जादूगर आंचल के शो में विधायकों का जमकर मनोरंजन किया गया। सीएम गहलोत भी आंचल के सवालों को सुनकर हंसते रहे। आंचल ने जब गहलोत को बड़ा सियासी जादूगर बताया तो उन्होंने जमकर ठहाके लगाए। मंच से उतरकर जादूगर आंचल ने मोबाइल पर कांग्रेस के तीन विधायकों से मर्जी से नंबर टाइप करवाए। फिर माइंड रीडिंग के जरिए हिडन नंबर बताकर सबको चौंका दिया। मंत्री ममता भूपेश ने मंच जाकर एक कागज पर अपनी मां का नाम लिखा। जादूगर आंचल ने उसे बताकर सबका दिल जीत लिया।


Share This News