Thar पोस्ट, न्यूज। विद्युत उपकरणों के आवश्यक रखरखाव के चलते कल 8 जून को सुबह 6 बजे से 9 बजे तक सोनगिरी कुंआ , पारीक चौक , डागा चौक , पाबू बारी के अंदर , जगमन कुंआ , रामा मोदी , प्रताप माल के पीछे , कसाई बारी , मीट मार्केट क्षेत्रों में बिजली गुल रहेगी ।
Thar पोस्ट, न्यूज। पांचवीं और आठवीं बोर्ड का रिजल्ट बुधवार को जारी हो जाएगा। शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला इन दिनों राज्यसभा चुनाव की बाड़ेबंदी के चलते उदयपुर है। ऐसे में उनसे रिजल्ट जारी करवाने के लिए एक टीम शिक्षा निदेशालय से उदयपुर रवाना हो रही है। बुधवार दोपहर तक रिजल्ट शिक्षा विभाग की ऑफिशियल साइट शाला दर्पण पोर्टल पर जारी हो जाएगा। शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि बुधवार सुबह 11 बजे रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। आठवीं क्लास के 14.63 लाख और पांचवीं के 14.53 लाख स्टूडेंट्स ने इस बार एग्जाम दिया था।
पांचवीं क्लास के सभी स्टूडेंट्स पास होने जा रहे हैं, जबकि आठवीं क्लास में इस बार स्टूडेंट्स फेल हो सकते हैं। केंद्र सरकार ने शिक्षा का अधिकार कानून में संशोधन करते हुए आठवीं क्लास में तय मार्क्स से कम मार्क्स लाने वाले स्टूडेंट्स को फिर से एग्जाम देने की व्यवस्था कर दी है।
पांचवीं व आठवीं बोर्ड का रिजल्ट शिक्षा विभाग की वेबसाइट https://rajshaladarpan.nic.in पर जारी किया जाएगा। यहां स्टूडेंट्स को अपने रोल नंबर लिखने के साथ ही मार्कशीट मिल जाएगी।
दो साल बाद रिजल्ट
दो साल कोरोना के कारण दोनों क्लासेज के स्टूडेंट्स को प्रमोट किया गया था लेकिन इस बार एग्जाम हुए हैं। 17 मई को अंतिम एग्जाम होने के बाद 25 मई को रिजल्ट जारी करने का लक्ष्य था लेकिन ये नहीं हो सका। दो दिन पहले रिजल्ट तैयार हो गया लेकिन शिक्षा मंत्री से ही रिजल्ट घोषित करवाने की विभागीय जिद के चलते समय लगा।
निदेशालय टीम जाएगी उदयपुर
शिक्षा निदेशालय के अधीन शिक्षा विभागीय पंजीयक कार्यालय से एक टीम रिजल्ट लेकर बुधवार को उदयपुर पहुंचेगी। यहां बाड़ेबंदी वाले होटल में इस टीम को प्रवेश दिया जाएगा। जहां विभाग के लेपटॉप पर स्वीच करके शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला रिजल्ट जारी करेंगे। इसके बाद प्रदेश के सभी जिलों में स्टूडेंट्स रिजल्ट देख सकेंगे।
श्री जी धूमावती चेरिटेबल ट्रस्ट ने मनाई धूमावती जयंती
Thar पोस्ट। श्री जी धूमावती चेरीटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि आज धूमावती ट्रस्ट परिवार द्वारा पंडित घनश्याम आचार्य के सान्निध्य में धूमधाम से धूमावती जयंती मनाई गई | इस अवसर पर माताओं को धूमावती का रूप मानते हुए शर्बत की बोतल एवं शौल भेंट किये गये | अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि वर्तमान में ट्रस्ट 101 धूमावती माताओं को 1500 रूपये की त्रेमासिक वित्तीय सहायता प्रदान करता है | इस अवसर पर संरक्षक सदस्य नरेश मित्तल, सुरेंद्र बाद्धानी, अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया, सचिव भंवरलाल चांडक, विनोद जोशी, दाऊलाल खुडिया, गजेन्द्र मोदी, राधेश्याम पंचारिया, अभिमन्यु जाजड़ा, राजू शर्मा, चेतन मोदी आदि उपस्थित हुए |

श्रीकोलायत कन्या महाविद्यालय में विषय स्वीकृत
Thar पोस्ट बीकानेर। राजकीय कन्या महाविद्यालय कोलायत में हिन्दी साहित्य, अंग्रेजी साहित्य, राजनीति विज्ञान, इतिहास, समाजशास्त्र, भूगोल, संस्कृत विषय स्वीकृत किए गए है। इसके अलावा अनिवार्य विषय पर्यावरण व कम्प्यूटर को शामिल किया गया है।
यह जानकारी ऊर्जा मंत्री एवं श्रीकोलायत विधायक भंवर सिंह भाटी ने दी । उन्होंने बताया कि कोलायत कन्या महाविद्यालय में उक्त विषय खोलने पर छात्राओं को विषय चुनने का अवसर मिलेगा।
बीजेपी चिकित्सा प्रकोष्ठ की संगोष्ठी
Thar पोस्ट। भारतीय जनता पार्टी जिला बीकानेर, चिकित्सा प्रकोष्ठ भाजपा के जिला संयोजक डॉ. सिद्धार्थ असवाल ने बताया की आज दिनांक 7 जून 2022 को वरदान हॉस्पिटल में विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया । संगोष्ठी में डॉक्टर सिद्धार्थ असवाल ने बताया कि संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य लोगों में खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है , विश्व स्वास्थ्य संगठन प्रत्येक वर्ष 7 जून को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस यानी वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे के रूप में मनाया जाता है इस वर्ष विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसकी थीम सेफर फूड बैटर हेल्थ रखी है खराब है दूषित भोजन की वजह से हर साल लाखों लोग बीमार पड़ जाते हैं हर 10 में से एक व्यक्ति खराब दूषित एवं मिलावटी खाना खाने से बीमार हो जाता हैं खराब क्वालिटी खाद्य पदार्थ से नवजात बच्चों एवं शिशुओं की ग्रोथ रुक जाती है मिलावटी खाद्य पदार्थ में माइक्रोन्यूट्रिएंट्स एवं मैक्रोन्यूट्रिएंट्स कम मात्रा में होते हैं जिनके कारण अनेक गंभीर संक्रामक और असंक्रामक रोग हो जाते हैं तथा मानसिक बीमारियां हो जाती है भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ विश्व खाद्य सुरक्षा पर संगोष्ठी रखकर सभी बीकानेर वासियों को जागरूक करना चाहती है कि प्रत्येक व्यक्ति अपने खाद्य पदार्थ के प्रति सुनिश्चित हो एवं जागरूक हो और मिलावट का और मिलावटखोरों का विरोध करें एवं अपना स्वास्थ्य बनाएं इस कार्यक्रम में डॉ सिद्धार्थ के साथ नीतु आचार्य, विक्रम पुरोहित, प्रिया राजवी, देवेंद्र उपाध्याय , चांद राठौड़ माया सोनी रीना पवार, पंकज कुमार शीशराम खिलेरी, प्रवीण भाई व अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। *
