ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20220511 111942 9 राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट जारी, छात्राओं ने बाजी मारी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल आर्टस में 96.33 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए। लड़कियों ने इस बार भी बाजी मारी। लड़कियों का सफलता प्रतिशत 97.21 रहा, जबकि लडक़ों का पासिंग प्रतिशत 95.44 है। रेगुलर स्टूडेंट्स का रिजल्ट 96.59 प्रतिशत रहा, जबकि प्राइवेट का 40.59 प्रतिशत रहा।
परिणाम बोर्ड की वेबसाइट www.rajeduboard.rajasthan.gov.in पर देख सकते हैं। 12वीं आर्टस स्ट्रीम की परीक्षा के लिए कुल 6 लाख 52 हजार 444 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड किए गए थे। इनमें से 6 लाख 40 हजार 239 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी। 6 लाख 16 हजार 745 स्टूडेंट्स पास हुए। इनमें 3 लाख 39 हजार 474 ने फर्स्ट डिविजन, 2 लाख 42 हजार 582 सेकेंड डिविजन, 34 हजार 654 ने थर्ड डिविजन हासिल किया। केवल पास होने वालों की संख्या 35 रही।

वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा का 94.99 प्रतिशत रहा रिजल्ट
वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा के लिए 4058 छात्रों ने आवेदन किया। इसमें से 3994 एग्जाम में शामिल हुए। रिजल्ट 94.99 प्रतिशत रहा। 1996 ने फर्स्ट डिविजन, 1487 सेकेंड डिविजन, 300 ने थर्ड डिविजन हासिल किया। केवल पास होने वालों की संख्या केवल 11 है।


Share This News