IMG 20210920 010325 1 राजस्थान में समय से पहले मानसून आएगा, बीकानेर सहित इन जिलों में सामान्य से अधिक बारिश Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। मानसून तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। इस बार समय से पहले देश के अनेक राज्यों में पहुंचेगा। देश के मौसम केन्द्र नई दिल्ली की ओर से मानसून फोरकास्ट जारी किया है। इसमें राजस्थान के 60 फीसदी एरिया में अच्छी बारिश यानी सामान्य से ज्यादा होने का अनुमान जताया है। जबकि बाड़मेर, पाली, सिरोही, जालोर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा में इस साल कम बारिश होने की आशंका जताई है। बारिश का अनुमान 30 जिलों के लिए है। इनमें 13 जिलें ऐसे हैं जहां सामान्य से ज्यादा बारिश होगी।राजस्थान में हर साल मानसून में औसतन 415MM बरसात होती है। जो इस बार सामान्य से 6-8 फीसदी अधिक होने का अनुमान है।वर्तमान में जिस स्पीड से मानसून आगे बढ़ रहा है, संभावना है कि 2-3 दिन में ये गोवा और महाराष्ट्र में प्रवेश कर जाएगा। वर्तमान में मानसून के लिए स्थितियां अनुकूल हैं। राज्य में मानसून इस बार भी पिछले साल से जल्दी आने की संभावना है। राजस्थान में दक्षिण-पश्चिमी मानसून की एंट्री 15-20 जून के मध्य हो सकती है

इन जिलों में इतनी बारिश का अनुमान

  • सामान्य से अधिक बारिश के संभावित जिले: अलवर, जयपुर, भरतपुर, दौसा, सवाई माधोपुर, करौली, जैसलमेर, बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं, सीकर।
  • सामान्य बारिश वाले संभावित जिले : जोधपुर, नागौर, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, झालावाड़, प्रतापगढ़, भीलवाड़ा, टोंक।
  • सामान्य से कम बारिश की संभावना : पाली, जालोर, सिरोही, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, बूंदी, कोटा।

Share This News