ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20211103 181707 4 पत्नी ने हथौड़े से वार कर पति को किया ढेर Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में एक बार फिर एक पत्नी ने पति को ही मौत के घाट उतार दिया था। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। मामला लूणकरनसर का है। हथौड़े से वार करने के बाद पति ढेर हो गया तो उसकी लाश को ठिकाने लगाने में 19 साल के बेटे ने साथ दिया। कमरे में बिखरे खून को बेटे के साथ मिलकर साफ किया। इसके बाद बॉडी को बाड़े में 4 फीट गहरे गड्‌ढे में दफना दिया। इससे पहले पत्नी ने दो बार करंट लगाकर मारने का प्रयास किया था, पर वह बाल-बाल बच गया था। पत्नी की कोशिश थी कि मर्डर को हादसे का रूप दे सके। इसमें वह कामयाब नहीं हो सकी। अब मां-बेटा जेल में हैं। पूरा मामला बीकानेर के लूणकरणसर के कपूरीसर गांव का है। पुलिस अब चालान पेश करने की तैयारी में है।

2 मई की है वारदात
रोंगटे खड़े कर देने वाले मामले के अनुसार 2 मई को द्वारका प्रसाद पूनिया (40) को उसकी पत्नी मनोज कुमारी (36) ने मार डाला था। देर रात घर में ही उसके सिर पर हथौड़े से वार कर किया था। उस दौरान बेटा मनीराम (19) मौके पर था। पुलिस पूछताछ में मनोज ने जो खुलासे किए, वो चौंकाने वाले थे। 2 मई की इस वारदात का 26 दिन बाद खुलासा हुआ। 28 मई को मनोज को गिरफ्तार कर लिया गया। मनोज ने पुलिस को बताया कि वो कई दिनों से पति द्वारका को मारने की कोशिश कर रही थी। इसलिए बार-बार उसके पास बिजली के खुले तार उसके आसपास छोड़ देती थी। उसको करंट लगा भी, पर वह बच गया। मनोज चाहती थी कि पति की मौत हादसा लगे। कई बार फेल होने के बाद उसने हथौड़े से सिर पर वार कर हत्या कर दी। इसमें बेटे मनीराम ने भी उसका साथ दिया। 29 मई को मनीराम की गिरफ्तारी हुई थी।


Share This News