ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220605 WA0096 डूंगर महाविद्यालय में रोट्रेक्ट जल मंदिर का भूमिपूजन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar post न्यूज। बीकानेर के राजकीय डूंगर कॉलेज में जल मंदिर का भूमिपूजन कार्यक्रम हुआ।

रोट्रेक्ट क्लब, बीकानेर के अध्यक्ष प्रशांत कल्ला एवं सचिव मेहुल पुरोहित ने बताया कि बीकानेर में रोटरी परिवार के संयुक्त तत्वाधान में 15 से अधिक जल मंदिर का निर्माण करवा चुके वाटर मैन श्री राजेंद्र सिंह जी सांखला मकराना – जयपुर के सौजन्य से डूंगर महाविद्यालय जयपुर रोड मैन गेट पर प्याऊ का भूमि पूजन भामाशाह श्री राजेंद्र सिंह सांखला एवं महाविद्यालय के प्रधानाचार्य श्री जे.पी सिंह ने प्रारंभ करवाया गया।

प्रकल्प संयोजक कमल राठी एवं अध्यक्ष निर्वाचित गौरव चौधरी ने बताया की उपरोक्त प्याऊ में चिलिंग प्लांट सहित अंडरग्राउंड टैंक बनवाया जाएगा ताकि आम जन एवं कॉलेज स्टूडेंट्स को तपती धूप एवं कड़ाके की गर्मी में शीतल जल प्रबंधन हो सके।

प्रधानाचार्य श्री जे.पी सिंह जी ने भामाशाह राजेंद्र सिंह जी सांखला एवं रोट्रेक्ट सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए साधुवाद एवं आभार प्रकट किया।इस प्रकल्प में रोट्रेक्ट सदस्यों में प्रिन्स करनाणी, सत्यम अग्रवाल, रोहित पचीसिया, ललित स्वामी, अभिमन्यु जाजडा, आकाश बेगानी, भानु जिंदल, अश्लेश अग्रवाल, अब्दुल खान उपस्थित रहे।


Share This News