ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220511 111942 6 मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, गर्मी से नहीं मिलेगा फिलहाल छुटकारा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर कहा है कि गर्मी से छुटकारा अभी नहीं मिलेगा। राजस्थान, दिल्ली सहित अन्य राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। यहाँ हीट वेव चलेगी। 9 जून तक तेज़ गर्मी का असर रहेगा। दिल्ली में ‘लू’ चलने के कारण गर्मी का प्रकोप और बढ़ गया तथा फिलहाल इससे राहत की कोई संभावना नहीं दिख रही है। राष्ट्रीय राजधानी में मंगेशपुर सबसे गर्म स्थान रहा और यहां अधिकतम तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं कुछ दिनों तक राहत के बाद देश के उत्तर-पश्चिम और मध्य हिस्से फिर से लू की चपेट में आ गए तथा कई कस्बों और शहरों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। 

मौसम विभाग की मानें तो राजस्थान,  हिमाचल प्रदेश, जम्मू, उत्तराखंड, विदर्भ, झारखंड, उत्तर प्रदेश के दक्षिणी इलाकों और एमपी के उत्तरी इलाकों में अगले दो—तीन दिनों तक हीटवेव चलने की आशंका है।अगले कुछ दिनों तक दिन में तेज हवाएं चलती रहेंगी। 9 जून से आसमान में हल्के बादल दिख सकते हैं। उत्तर भारत के कई राज्यों में लू की वापसी होगी। चिकित्सकों का कहना है कि मतेज धूप में यदि बहुत जरूरी काम हैं तो ही घर या दफ्तरों से बाहर निकलना चाहिए।


Share This News