ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220511 111942 5 बीकानेर में यहां लगी आग, सामान जला Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज़। बीकानेर के केईएम रोड पर एक दुकान में लगी आग से सामान जलकर खाक हो गया। इलाका कोटगेट थानान्तर्गत एक घर में स्थित दुकान में आग लग गई। केईएम रोड स्थित गणपति प्लाजा में कृष्ण भार्गव के अपने घर के नीचे बनी दुकान में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग ने देखते ही देखते दुकान में रखी महत्वपूर्ण फाइलें, दो प्रिन्टर,चश्में की मशीनें, दो लेपटॉप सहित रखे हुए नकद रुपए जल गये। आग की लपटों को देख आस पास के दुकानदारों ने अपने स्तर पर ही आग बुझाना शुरू किया। जिसमें उन्हें सफलता तो मिली। लेकिन तब तक दुकान में रखा सामान जलकर कर राख हो गया। घटना की इत्तिला पर तीन अग्निशमन गाडियां भी मौके पर पहुंची। उससे पहले ही आसपास के लोगों ने आग को बुझा दिया था। फिलहाल पुलिस ने मौका मुआयना किया है और दुकान संचालक से आग के कारण हुए नुकसान की जानकारी जुटाई जा रही है।

गणपति प्लाजा बना पार्किग स्थल

केईएम रोड पर यातायात व्यवस्था सुचारू करने के लिये नो पार्किंग जोन लागू किया है। जिसके चलते गणपति प्लासा इन दिनों वाहन चालकों के लिये पार्किग स्थल बना हुआ है। इस वजह से यहां आग लगने की घटना के चलते अग्निशमन वाहन अंदर नहीं आ सकता। देखने में आया है कि साल में एक से दो आग लगने की घटनाएं यहां होती है और इस समस्या से दमकलकर्मियों को भी दो दो हाथ करना पड़ता है।  पार्किग स्थल के अभाव में यहां कभी कोई बड़ा हादसा होने की स्थिति में बाहर निकलने में भी खासी मशक्कत करनी पड़ सकती है। लोगों का कहना है कि निगम अतिक्रमण हटाने, यातायात व्यवस्था जैसे काम तो कर रहा है।


Share This News