ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20211103 181707 केईएम रोड पर तीन बालकों का रेस्क्यू, नियोजकों के खिलाफ एफआईआर Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। जिला स्तरीय बाल श्रम उन्मूलन टीम द्वारा शुक्रवार को तीन बाल श्रमिकों का रेस्क्यू के ई.एम रोड स्थित प्रतिष्ठानों से किया गया तथा इनके नियोजकों के विरुद्ध कोटगेट थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई।

रेस्क्यू टीम के प्रभारी तथा किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य अरविन्द सिंह सेंगर ने बताया कि जिला कलक्टर के निर्देशानुसार बाल श्रम उन्मूलन के लिए सतत एवं सघन अभियान चलाया जा रहा है। इस अवसर पर नियोजकों को जागरूक करने के लिए बाल श्रम से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी भी दी जा रही है, जिससे 18 वर्ष से कम आयु के बालकों से बाल श्रम नहीं करवाया जाए।बाल श्रम उन्मूलन टीम में श्रम विभाग के प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज कुमार, चाइल्ड लाइन के सदस्य भवानी शंकर, सुमन चौधरी तथा एएचटीयू से रामनिवास व कैलाश मीणा व कोटगेट थाने से बाल कल्याण अधिकारी कमला साथ रहे।


Share This News