ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220602 WA0185 बीकानेर की यह कलाकार हो रही तेज़ी से वायरल, विख्यात गायक कैलाश खेर के बोल -'बिन तेरे लागे ना जिया'' पर खूब थिरकी नन्ही बाला Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर/मुम्बई। बीकानेर की सुप्रसिद्ध कलाकार व नृत्यांगना नव्या भटनागर  पर मुम्बई  के सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर के द्वारा हाल ही में गाये गीत-‘ बिन तेरे लागे ना जीया रे ‘ का भव्य फिल्मांकन  किया गया। नव्या का चयन नृत्य निर्देशक अमित राग द्वारा किया गया। जिसका वीडिओ हाल ही में कैलाश खेर प्रोडक्शन  के द्वारा मुम्बई  में रिलीज़ किया गया । इस एल्बम के साथ ही नव्या भटनागर ने बालीवुड में डेब्यू किया है।
बीकानेर की  कलाकार नव्या भटनागर के अभिनय की सराहना की जा रही है। एल्बम को भव्य स्तर पर जारी किया गया है और इस एल्बम के जारी होने के कुछ ही घण्टों में इसे देखने वाले दर्शकों की संख्या 20000 के आंकडे को पार कर गई। गीत ‘बिन तेरे लागे ना जिया’ का संगीत पुलक दास और नृत्य निर्देशन अमित राग  ने किया है।

इस गाने को कैलाश खेर प्रोडक्शन  के यू ट्यूब के  इस लिंक पर देखा जा सकता है।                        https://youtu.be/6bqJqYXM6Jg
बीकानेर में नव्या के प्रशंसकों ने उसे बधाई  दी है। फिल्म गीतकार व लेखक  जगमोहन सक्सैना  ने नव्या के काम की तारीफ की है और  इसके अभिनय व नृत्य के संगम को अनूठा बताया है। उन्होंने कहा कि नव्या में अभिनय की अच्छी समझ व संभावनायें हैं।


Share This News