ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20210920 010325 54 बेटियों ने उतारा पितृ ऋण ** स्वास्थ्य जागृत कार्यक्रम आयोजित Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज । बीकानेर अपना घर आश्रम नोखा में आज “अन्नपूर्णा प्रसादालय” का लोकार्पण किया गया। लोकार्पण पूज्य राधा कृष्ण जी महाराज और अपना घर आश्रम की संस्थापिका डॉ माधुरी भारद्वाज के कर कमलों से हुआ। इस अवसर पर एक समारोह आयोजित किया गया जिसमें पूज्य महाराज ने कहा कि जिस भांति बेटों का पितृ ऋण होता है उसी भांति बेटियों का भी पितृ ऋण होता है और नोखा की बेटियों ने अन्नपूर्णा प्रसादालय का निर्माण करवा कर अपने उस पितृ ऋण को चुकाने का कार्य किया है। नोखा की बेटियों का यह कार्य न सिर्फ राजस्थान अपितु संपूर्ण भारतवर्ष में एक मिसाल बनेगा और अन्यों के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत करेगा कि यदि बेटियां संकल्प ले ले तो मानवता के कितने ही बड़े कार्य पूरे किए जा सकते हैं। इस अवसर पर अपना घर की संस्थापिका डॉ माधुरी भारद्वाज ने अपने उद्बोधन में कहा कि अपना घर आश्रम पीड़ित मानवता को समर्पित सेवा के बड़े प्रकल्प हैं और नोखा में अपना घर का निर्माण और उसका संचालन इस क्षेत्र के लिए पीड़ित मानवता हेतु एक बड़ा संबल बनेगा। उन्होंने नोखा की उन सभी बेटियों का धन्यवाद किया जिन्होंने मिलकर अपना घर आश्रम नोखा में अन्नपूर्णा प्रसादालय का निर्माण करवाया है।समारोह में अपना घर आश्रम नोखा की पूर्व अध्यक्षा श्रीमती किरण झंवर ने अपना घर के प्रारंभ से लेकर अब तक का संपूर्ण विवरण प्रस्तुत किया और लोगों से आव्हान किया कि वे आए और इस प्रकल्प में जुड़कर कार्य करें। आगंतुक सभी लोगों का वित्त सचिव  गजेंद्र पारेख व उपाध्यक्ष  मुरली गोदारा ने धन्यवाद किया।कार्यक्रम का संचालन सीकर से आए कवि व लेखक विष्णु पारीक ने किया।आज नानी बाई के मायरे के तीसरे और अंतिम दिन व्यासपीठ से पूज्य महाराज राधा कृष्ण जी ने भगवान कृष्ण द्वारा भरे गए मायरे का बड़ा मार्मिक चित्रण प्रस्तुत किया और कहा कि यदि भक्तों की भक्ति निश्चल और निर्मल हो तो भगवान स्वयं चलकर उसके मायरा भरने आते हैं और लोगों को संदेश देते हैं कि भगवान भक्तों के वश में है। यदि संकल्प श्रेष्ठ हो तो उन्हें अवश्य पाया जा सकता है।कथा के समापन के साथ ही तीन दिवसीय इस आयोजन का भी समापन हुआ जिसमें दूरदराज से हजारों की संख्या में कथा श्रवण करने और अपना घर आश्रम नोखा को देखने लोगों का विशाल हुजूम उमड़ा।

nokha 1 बेटियों ने उतारा पितृ ऋण ** स्वास्थ्य जागृत कार्यक्रम आयोजित Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

स्वास्थ्य के प्रति महिलाओं का स्वयं जागरूक होना जरूरी – डॉ. अर्पिता गुप्ता

Thar पोस्ट बीकानेर आर एल जी संस्थान द्वारा वार्ड संख्या 67 की विनोबा बस्ती में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्थान की अध्यक्ष डॉ. अर्पिता गुप्ता ने कहा कि किसी भी महिला या किशोरी के स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक है उसका दिल दिमाग शरीर का स्वस्थ रहना।
जिसके लिए उनके द्वारा स्वस्थ रहने के लिए विस्तार मे स्वच्छता व स्वस्थ आहार के बारे में भी महिलाओं को जानकारी दी|
उन्होंने महिलाओं को समझाया कि शरीर में अगर कुछ बदलाव नजर आए तो नजरअंदाज ना करें नियमित रूप से अपनी जांच करवाएं|
संस्थान की उपाध्यक्ष नीति शर्मा ने महिलाओं को जीवन में योग का महत्व समझाया|
संस्थान के महामंत्री रमेश सियोता ने स्वास्थ्य संबंधित नि:शुल्क सरकारी योजनाओं की जानकारी दी|इस अवसर पर महिलाओं द्वारा महावारी से संबंधित कई जिज्ञासा को डॉ. गुप्ता द्वारा समझाया गया। इस अवसर पर संस्थान द्वारा महिलाओं व किशोरियों को सेनेटरी नैपकिन के पैकेट वितरित किए गए|कार्यक्रम के सफल आयोजन में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता फूल कुमारी तंवर व सहायिका इंदिरा जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

IMG 20220531 WA0177 बेटियों ने उतारा पितृ ऋण ** स्वास्थ्य जागृत कार्यक्रम आयोजित Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Share This News