ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20210920 010325 53 बीकानेर के 17 मेडिकल स्टोर्स पर कार्रवाई, इन पर गिरी गाज Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर 17 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बित कर दिए गए हैं।
औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक सुभाषचंद्र मुटनेजा ने बताया कि जस्सूसर गेट के बाहर स्थित चौहान फार्मास्यूटिकल्स का अनुज्ञापत्र एक जून (एक दिन) के लिए, आशापुरा मेडिकल स्टोर, नोखा रोड गंगाशहर स्थित गौतम मेडिकोज एण्ड जनरल स्टोर, कीर्ति स्तंभ स्थित श्री करणी मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर, हॉस्पिटल रोड लुणकरनसर स्थित चौधरी मेडिकल स्टोर का अनुज्ञापत्र एक से दो जून तक (दो दिन) के लिए, एसडब्ल्यूएम कॉलोनी बीछवाल स्थित अभिनंदन मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर, रोशनी घर चौराहा पुरानी गजनेर रोड स्थित अरविंद मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 1 से 3 जून (3 दिन) के लिए, मुक्ता प्रसाद स्थित डिंपल मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 1 से 4 जून (4 दिन) के लिए, मुरलीधर व्यास कॉलोनी स्थित भाग्योदय मेडिकोज, मैन मार्केट खाजूवाला स्थित श्री गणेश मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर, मुक्ता प्रसाद स्थित रियल प्राइस फार्मा, नाहटा मार्केट के सामने गली में नोखा स्थित भगवान द्वारकाधीश मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र एक से 5 जून (5 दिन) के लिए निलंबित कर दिया गया है।
मुटनेजा ने बताया कि हेमेरा, लूणकरणसर स्थित गोदारा मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर, रोड़ा रोड नोखा स्थित दीक्षा मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 1 से 7 जून (सात दिन) के लिए, सांवतसर श्री डूंगरगढ़ स्थित गोदारा मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर, दम्माणी धर्मशाला के पास स्थित दीपक मेडिकल एजेंसी का अनुज्ञापत्र एक से 10 जून (10 दिन) के लिए तथा भेलू, कोलायत स्थित विनायक मेडिकोज का अनुज्ञापत्र 1 से 15 जून (15 दिन) के लिए निलंबित कर दिया गया है।


Share This News