ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20220511 111942 14 आज पेट्रोल पम्प 3 घंटे बंद रहेंगे, 8 बजे से Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान में अगले 8 घंटे में पेट्रोल की बड़ी किल्लत रहेगी। यदि आपकी गाड़ी में पेट्रोल नहीं है तो जल्द ही अपनी गाड़ी में पेट्रोल फुल करवा लीजिए। क्योंकि राजस्थान के 6700 पेट्रोल पंप आज शाम 8 से 11 बजे तक बंद रहेंगे। इसके साथ ही पेट्रोल पंप संचालक आज ईंधन भी नहीं खरीदेंगे।
राजस्थान पैट्रोल डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनीत बगई ने बताया कि प्रदेशभर के पेट्रोल पंप संचालक पिछले लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर विरोध कर रहे हैं। बावजूद इसके सरकार हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही। जिससे राजस्थान के 17 सीमावर्ती जिलों में 200 से ज्यादा पेट्रोल पंप बंद हो गए हैं। जबकि 2200 पेट्रोल पंप बंद होने की कगार पर पहुंच गए है।
ऐसे में आज प्रदेशभर के पेट्रोल पंप 3 घंटे के लिए बंद रहेंगे। ताकि हम अपनी जायज मांगों को सरकार तक पहुंचा सके। बगाई ने कहा कि सरकार हमारी सिर्फ दो मांगों को पूरा करें। जिनमें पहली मांग कमीशन में बढ़ोतरी की है। जबकि दूसरी मांग प्रदेश स्तर पर पेट्रोल और डीजल की एक कीमत रखने का है। ताकि घाटे में चल रहा पेट्रोल पंप का व्यवसाय सुचारू हो सके।
राजस्थान पैट्रोल डीलर एसोसिएशन के अनिल शर्मा ने बतराय कि 2017 के बाद से पेट्रोल डीजल बेचने पर उनका कमीशन नहीं बढ़ाया गया है। जबकि पेट्रोल डीजल का न्यूनत्तम स्टॉक रखने के लिए डीलरों को जो निवेश करना होता है। वो महंगे दामों के चलते दोगुना हो चुका है। ऐसे में 60 से 70 रुपए में जब पेट्रोल मिला करता था और 45 से 50 रुपये में जब डीजल मिल रहा था। उस समय उन्हें जो कमीशन मिला करता था। वहीं कमीशन पेट्रोल डीजल की कीमत 100 रुपये से ऊपर जाने पर मिल रहा है। जिससे मौजूदा समय में पेट्रोल पंप मालिकों को पेट्रोल बेचने पर 3.85 रुपये प्रति लीटर तो डीजल बेचने पर 2.58 रुपये प्रति लीटर का कमीशन मिलता है। जिससे खर्चा निकल पाना भी मुश्किल हो गया है।


Share This News