ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220525 WA0125 बीछवाल जलाशय से पहली बार मछलियां निकलवाने का कार्य शुरू Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट बीकानेर। संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन ने बुधवार को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के बीछवाल स्थित जलाशय का निरीक्षण किया और पानी की उपलब्धता के बारे में जाना।
इस दौरान उन्होंने जलाशय से मछलियां निकलवाने का काम प्रारम्भ करवाया। संभागीय आयुक्त ने बताया कि इस जलाशय का निर्माण वर्ष 1994 में हुआ। इसके माध्यम से शहरी क्षेत्र में पेयजल वितरण किया जाता है। वर्तमान में यहां बड़ी संख्या में मछलियां हैं। जलाशय में पानी का लेवल कम होने के कारण इन मछलियों के लिए ऑक्सीजन कम हो जाती है, जिससे इनके जीवन पर खतरा हो जाता है। पानी की कमी के कारण मछलियों के पम्प के इंपैलर में भी फंसने का खतरा होता है, जिससे मशीनरी के खराब होने का डर भी रहता है। वहीं जलाशय में मछलियां होने की स्थिति में इसमें बचे हुए पानी का उपयोग भी संभव नहीं है।
उन्होंने बताया कि इसके मद्देनजर जलाशय निर्माण के बाद पहली बार यहां से मछलियां निकलवाने का कार्य प्रारम्भ किया गया है। इस कार्य के लिए पंजाब से विशेषज्ञों की टीम बुलाई गई है तथा मछलियां निकालने के लिए नावों और फ्रिजर वाले वाहनों की व्यवस्था भी की जा गई है। यह कार्य अतिशीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ ही जलाशय की साफ-सफाई का कार्य भी हो जाएगा। जिससे जलाशय में निचले स्तर का पानी भी आपूर्ति के लिए उपयोग में आ सकेगा।
इस दौरान जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता अजय कुमार शर्मा और अधीक्षण अभियंता बलवीर सिंह मौजूद रहे।


Share This News