ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20210920 010325 39 आकस्मिक निरीक्षण : 33 राजपत्रित अधिकारी और 135 अराजपत्रित कर्मचारी रहे अनुपस्थित Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री आलोक गुप्ता के निर्देशानुसार प्रशासनिक सुधार विभाग के राज्य स्तरीय निरीक्षण दल ने उप सचिव के.के. मंगल के नेतृत्व में सोमवार को जिला मुख्यालय के 72 कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया तथा 91 उपस्थिति पंजिकाएं जब्त की गई। इस दौरान 180 राजपत्रित अधिकारियों में से 33 तथा 783 अराजपत्रित कर्मचारियों में से 135 कार्मिक अनुपस्थित पाए गए। निरीक्षण टीम में अनुभाग अधिकारी मांगीलाल मीणा तथा निरीक्षण अधिकारी मोहम्मद वकील साथ रहे। उप सचिव मंगल ने बताया कि आईजीएनपी के मुख्य अभियंता कार्यालय में 18 में से आठ राजपत्रित तथा 17 में से 11 अराजपत्रित कार्मिक अनुपस्थित पाए गए। इसी प्रकार संयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग कार्यालय में चार में से एक राजपत्रित तथा 12 में से 11 अराजपत्रित कर्मचारी अनुपस्थित मिले। यहां एपीओ चल रहे 85 में से 48 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। उन्होंने बताया कि जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के जोनल इंजीनियर कार्यालय में 39 में से 7 कार्मिक अनुपस्थित पाए गए। सभी कार्मिकों के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।


Share This News