ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20211103 181707 2 शव मिलने से सनसनी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में यहां शव मिलने से सनसनी फैल गई है। जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना इलाके में कुछ घंटों के अन्तराल में एक के बाद एक शव मिलने से सनसनी फैल गई है। दोनों लखासर गांव के थे। सुबह 34 वर्षीय युवक कुशलाराम मेघवाल का शव मिलने के बाद जोधासर से सेरूणा की ओर सड़क पर एक किलोमीटर आगे लखासर निवासी केशराराम का शव सड़क पर मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। केशराराम पुत्र पेमाराम नायक जोधासर अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था और ग्रामीणों ने सुबह सड़क पर उसका शव देखा। सूचना मिलने पर सेरूणा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल पहुंचाया। सेरूणा थानाधिकारी रामचंद्र ढाका ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। परिजनों द्वारा सेरूणा थाने में अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारने का मामला दर्ज करवाया गया है। गांव में गमगीन माहौल में यह चर्चा का विषय बन गया है कि आखिर कुशलाराम की हत्या हुई है या नहीं। उसके शरीर पर चोट के निशान पाएं गये है। पुलिस अभी इस बाद के तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। केशरराम को वाहन के टक्कर मारने की बात सामने आ रही है।


Share This News