Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने मुक्ताप्रसाद नगर में बनने वाले बीकानेर के दूसरे शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का भूमिपूजन शनिवार को किया।
इस अवसर पर डॉ. कल्ला ने बताया कि लगभग 40 हजार स्क्वायर फिट क्षेत्र में बनने वाले इस स्वास्थ्य केंद्र के माध्यम से मुक्ता प्रसाद नगर, सर्वोदय बस्ती, रामपुरा, लालगढ़ क्षेत्र के हजारों लोगों स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। इसके निर्माण पर साढ़े चार करोड़ तथा संसाधनों पर डेढ़ करोड़ रुपए व्यय होंगे। उन्होंने निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने तथा गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुक्ता प्रसाद नगर का कोई भी परिवार मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत पंजीकरण से वंचित नहीं रहे, इसके प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि मुक्ता प्रसाद कॉलोनी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय को अंग्रेजी माध्यम स्कूल बनाया जाएगा। यहां के पार्कों के सौंदर्यकरण के लिए शीघ्र ही यूआईटी और नगर निगम के अधिकारियों के साथ क्षेत्र का दौरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुक्ता प्रसाद कॉलोनी को उनके द्वारा गोद लिया गया है तथा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने, मनरेगा की तर्ज पर इंदिरा गांधी शहरी रोजगार योजना की घोषणा करने तथा महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलें प्रारंभ करने जैसे ऐतिहासिक कार्य किए हैं।
इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. मीणा, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष श्रीमती चेतना चौधरी, अरविंद मिढ्ढा तथा संजय वशिष्ठ बतौर अतिथि मौजूद रहे।
इससे पहले शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया और शिला पट्टिका का अनावरण किया। स्वास्थ्य विभाग के आईईसी कॉर्डिनेटर मालकोश आचार्य ने चिकित्सा विभाग और दिलीप कुमार दुबे ने स्थानीय प्रतिनिधि के तौर पर आभार जताया।
इस अवसर पर महेंद्र कल्ला, रमेश अग्रवाल, श्रीलाल व्यास, नवरतन व्यास, डॉ. मिर्जा अहमद बैग, सुमित कोचर, तोलाराम सियाग, हनुमान चौधरी, जयदीप सिंह जावा, गजानंद शर्मा, दिनेश शर्मा, सुरेंद्र डोटासरा, सहजानंद उपाध्याय, गिरिराज सेवग, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. लोकेश गुप्ता, डॉ. एस.पी. खत्री, अधिशाषी अभियंता राजाराम सोनी, आदि मौजूद रहे।

बज्जू तहसील का हुआ पुनर्गठन
राजस्व एवं कृषि कार्यों को मिलेगी गति-ऊर्जा मंत्री भाटी

Thar पोस्ट। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने बताया कि राज्य सरकार के राजस्व विभाग ग्रुप एक द्वारा उनके विधानसभा क्षेत्र श्रीकोलायत के अंतर्गत तहसील बज्जू के पुनर्गठन आदेश जारी कर दिए गए हैं।
  सात भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त का हुआ नव सर्जन– ऊर्जा मंत्री ने बताया कि तहसील बज्जू के कुल सात भू-अभिलेख निरीक्षक वृत का नवसृजन हुआ है। जिनमें बांगड़सर, गोकुल, जग्गासर, गोगड़ियावाला, रणजीतपुरा, भूरासर एवं चारणवाला शामिल है।
कुल 23 नए पटवार मंडलों का हुआ नवसृजन– मंत्री भाटी ने बताया कि बज्जू तहसील के अंतर्गत 23 पटवार मंडलों का भी सर्जन हुआ है- यथा बज्जू तेजपुरा, ग्रांधी, बांगड़सर- बी, 6-8 संतोष नगर,गौडू-बी, फुलासर बड़ा, फुलासर छोटा, मोडायत, बिक्रेन्द्री, कांधरली, बिजेरी, गुलामवाला, बीकमपुर,  मेहताबपुरा, कोलासर पश्चिम, मेडीका मगरा, रणजीतपुरा-बी फत्तूवाला, भूरासर, चारणवाला-बी, रावलौतान का तला, अखूसर एवं छीला कश्मीर।राजस्व एवं कृषि भूमि संबंधी कार्यों का होगा त्वरित निस्तारण क्षेत्रवासियों को मिलेगी राहत– ऊर्जा मंत्री ने बताया कि तहसील पुनर्गठन क्षेत्रवासियों की मांग एवं आवश्यकतानुसार किया गया है। इससे उनकी समस्याओं के निस्तारण में तेजी आएगी तथा ग्रामवासियों को अधिक दूरी भी तय नहीं करनी पड़ेगी। ऊर्जा मंत्री भाटी ने राजस्व तहसील बज्जू के पुनर्गठन के लिए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत एवं राजस्व मंत्री रामलाल जाट का आभार व्यक्त किया है। तहसील पुनर्गठन की जानकारी मिलने पर बज्जू क्षेत्र के लोगों ने ऊर्जा मंत्री भाटी का आभार व्यक्त किया है।

राष्ट्रीय तीरंदाज कुमावत को मिला विश्व स्तरीय खेल उपकरण
ऊर्जा मंत्री ने विधायक कोटे से 4.65 लाख रुपए दिए ऊर्जा मंत्री भंवरसिंह भाटी ने अपने विधायक कोटे से जिले के पैरा नेशनल तीरंदाज प्रेम रतन कुमावत को आज सर्किट हाउस में विश्व स्तरीय खेल उपकरण धनुष प्रदान किया।
ऊर्जा मंत्री ने तीरंदाजी उपकरण धनुष के लिए 4 लाख 65 हजार रूपये विधायक कोष से  स्वीकृत किए थे। गौरतलब है कि 11 अप्रैल को कोलायत पंचायत समिति में आयोजित जन सुनवाई में ऊर्जा मंत्री भाटी से प्रेम रतन ने मुलाकात कर धनुष उपलब्ध करवाने की मांग की थी। राष्ट्रीय पैरा ओलंपिक तीरंदाज प्रेम रतन कुमावत ने हाल ही में जींद (हरियाणा) में आयोजित राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल कर जिले का नाम रोशन किया था। ऊर्जा मंत्री द्वारा की गई अपनी घोषणा के अनुरूप आज धनुष मिलने पर आभार जताते हुए कुमावत ने कहा कि अब उसकी खेल प्रतिभा को बढ़ाने का और अधिक अवसर मिलेगा।
ऊर्जा मंत्री ने कुमावत का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने का हरसंभव सहायता दे रही है। खिलाड़ियों को चाहिए कि वे कठिन मेहनत कर, आगे बढ़े। खेल संसाधानों की कमी नहीं आने दी जायेगी। उन्होंने कहा कि खेलों के जरिए खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए हर संभव मदद उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों से खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिल रही है। इस अवसर पर पंचायत समिति कोलायत के लेखाधिकारी भंवरलाल शर्मा, झंवर लाल सेठिया,पूर्व प्रधान गणपत आदि उपस्थित थे।इस अवसर पर कोलायत पंचायत समिति की खारी-गंगापुरा से प्रेमरतन कुमावत को लेकर सर्किट हाउस पहुंचे जिला परिषद सदस्य पुरखा राम गेदर, पंचायत समिति सदस्य हजारी राम, पंचायत समिति सदस्य अमोलख राम सहित मांगीलाल लखेसर, ओम प्रकाश गेदर, उप प्रधान कोलायत रेवंत संवाल, लालचंद गेदर ने तीरंदाज कुमावत की सहायता करने पर ऊर्जा मंत्री का आभार व्यक्त किया।

शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री डॉ कल्ला का जताया आभार ग्रेड पे 3600 की आशा

Thar पोस्ट । मंत्रालयिक कर्मचारियों के उच्च पदो की पत्रावली मुख्यमंत्री द्वारा हुई अनुमोदित करने पर संघ के प्रदेशाध्यक्ष गिरजाशंकर आचार्य ने जताया आभार। मंत्रालयिक संघर्ष समिति के प्रदेश संयोजक कमलनारायण आचार्य ओर 2013 में हुए सरकार से समझौता ओर वार्ता सदस्य मदन मोहन व्यास 2013 की संघर्ष समिति के सदस्य राजेश व्यास ने भी सरकार का आभार व्यक्त किया। संघ के पदाधिकारी अनूप नलावत , राजेन्द्र शर्मा राजेन्द्र मीणा राजाराम यादव नवरत्न जोशी राजेश व्यास ओम विश्नोई उपाध्यक्ष मनीष शर्मा अब्बास अली शैलेश सक्सेना सहित सभीजिला अध्यक्ष ने भी आज सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कनिष्ठ सहायक का ग्रेड पे 3600 करने की मांग भी शीघ्र पूरी करने की आशा व्यक्त की गई
हनुमानगढ से अमरजीत धौलपुर से गोपाल अवस्थी सिरोही से इंदरजीत सिंह पाली से राजेश जोशी नागौर रामस्वरूप विश्नोई भीलवाड़ा के शिवराज आचार्य अजमेर के वर्धमान जैन महेंद्र सिंह चौधरी बीकानेर अविकान्त पुरोहित गिरिराज हर्ष नीरज भटनागर रविन्द्र पुरोहित जैसलमेर से दुर्जन सिंह जोधपुर के शिवकुमार कल्ला राधेश्याम थानवी फलोदी के दिनेश जोशी कमलेश व्यास जोधपुर अभिषेक राघव बारा के अजमेर से मनोज वर्मा शौकत अंसारी राजसमन्द से सुरेश जी अलवर से मुकेश शर्मा पोकरण अजय केवलिया जोधपुर आईदान सिंह जैसलमेर कोटा मनोज श्रगी कमलेश जी पाली मुकेश बोहरा आशीष दिर्वेदी बांसवाड़ा सिरोही इंदर सिंह चुरू प्रकाश शर्मा सम्भाग अध्यक्ष प्रवीण गहलोत प्रदेश परामर्शक विष्णु पुरोहित ने भीआभार जताया ।
गिरजाशंकर आचार्य

गौ सेवा शिविर के बेनर का लोकार्पण। सनातन धर्म साधना पीठ एवं मरुनायक पीठ के भागवताचार्य पण्डित भाईश्री के कर कमलों से माहेश्वरी भवन ट्रस्ट के गौ सेवा शिविर के बेनर का लोकार्पण N D modern school के प्रांगण में हुआ जिसमें श्री पवन जी राठी, योगेश बिस्सा, सुनील पुरोहित, श्री गिरधर जी स्वामी,आदित्य व्यास, संजय आचार्य, श्रीमती प्रीति पुरोहित व गौ धन मित्र के प्रबंधक श्री महेन्द्र जोशी आदि गण्यमान्य लोग उपस्थिति थे ।राजस्थान की 50 डिग्री की चिल चिलाती गर्मी में गौवंश व जीव जंतुओं के लिए माहेश्वरी भवन ट्रस्ट बीकानेर गर्मी के दिनों में शिविर लगा कर गौमाता के लिए पीने का पानी, हरा चारा व गौ आहार लड्डूओं की सेवा देगा इस हेतु ट्रस्ट के ट्रस्टी श्री नरेन्द्र जी बागड़ी के दिशा निर्देश में सेवा कार्य किया जायेगा ।