IMG 20220511 111942 2 बीकानेर : दाल मिल में लगी भीषण आग Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। जिले में खारा औद्योगिक क्षेत्र में एक दाल मिल में भीषण आग लग गई है । यह आग एक एग्रो फैक्ट्री में लगी है। इस फेक्ट्री में दाल का उत्पादन किया जाता है। जानकारी के अनुसार आग ने भीषण रूप ले लिया है। वंही घटना की सूचना मिलते ही जामसर पुलिस मय जाब्ते व दमकल मौके पर पहुंच गई है। बताया जा रहा है आग की लपटें दूर तक दिखाई दे रही है। जामसर पुलिस के सब इंस्पेक्टर गयारसी लाल ने बताया शार्ट सर्किट के चलते यह आग फैक्ट्री में रखे बारदाने में लगी, ओर कुछ ही समय के अंतराल में आग ने भीषण रूप ले लिया है। पुलिस व आसपास के मजदूरों की मदद से फेक्ट्री के अंदर काम करने वाले मजदूरों को बाहर निकाला जा रहा था।


Share This News