IMG 20210920 010325 29 बारिश बूंदाबादी से पलटेगा बीकानेर सहित इन जिलों का मौसम Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। मौसम विभाग की माने तो बीकानेर सहित 10 जिलों में हल्की बारिश होगी। 25 मई से शुरू होने वाले नौतपा से पहले ही बारिश होने और आंधी चलने के आसार हैं। इसका कारण है 21 मई से एक्टिव हो रहे नए विक्षोभ से उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जयपुर और भरतपुर समेत 10 जिलों में 2 दिन हल्की बारिश हो सकती है।पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के बाड़मेर, चूरू, गंगानगर, जालोर, पाली समेत कई जिलों में अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर जा सकता है। यहां अगले 3 दिनों तक तेज गर्मी के साथ लोगों को तेज गर्म हवा की मार भी झेलनी पड़ सकती है। इधर पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर व कोटा संभाग के जिलों में भी 19-20 मई को तेज लू चलने की संभावना है।

यहां हो सकती है बारिश
राजस्थान में 21 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इस बार इस सिस्टम से 21 मई को बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं और अलवर के कुछ हिस्से में बारिश होगी। साथ ही 22 मई को जयपुर, सीकर, दौसा, भरतपुर और धौलपुर जिलों के एरिया में आसमान में बादल छाने, आंधी चलने और कहीं-कहीं हल्की बरसात होने की संभावना है।


Share This News