Thar post बीकानेर। जब्बार बीकाणवी के व्यक्त्तित्व और कृत्तित्व को केन्द्र में रखकर उनकी स्मृति में ‘शब्दांजलि’ का आयोजन प्रज्ञालय संस्थान एवं बीकानेर साहित्य संस्कृति कला संगम द्वारा आगामी 22 मई 2022 वार रविवार को शाम 5ः30 बजे नागरी भण्डार परिसर स्थित सुदर्शन कला दीर्घा में रखा गया है।
प्रज्ञालय के युवा शिक्षाविद् राजेश रंगा एवं बीकानेर साहित्य संस्कृति कला संगम के वरिष्ठ शायर कासिम बीकानेरी ने बताया कि इस स्मृति सभा में वरिष्ठ कवि सरदार अली पड़िहार एवं कवि कथाकार कमल रंगा का सानिध्य रहेगा एवं संचालन शायर कासिम बीकानेरी का होगा।
कासिम एवं रंगा ने बताया कि कीर्तिशेष जब्बार बीकाणवी की काव्य पुस्तक ‘इस सदी के लोग’ काफी चर्चित रही। आपकी कविताएं अपने अलग अंदाज की थी, साथ ही उन्हें प्रस्तुत करने का भी उनका अपना एक जुदा अंदाज था।
Thar पोस्ट। आरके कला केंद्र बीकानेर के तत्वावधान में मदन गोपाल खत्री के निर्देशन में बीकानेर में पहली बार फिल्मों के शीर्षक के संबंधी गीतों का कार्यक्रम सुहाना सफर टाइटल सोंग्स का कार्यक्रम स्थानीय टाउन हॉल में 21 5 2022 शनिवार को शाम 6:00 बजे किया जाएगा जवाहर जोशी ने बताया कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ अजय जोशी एवं डाक्टर मेघना शर्मा होंगी तथा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत प्रकाश श्रीमाली एवं विशिष्ट अतिथि रामदेव अग्रवाल नेम चंद गहलोत पूनम मोदी एनडी रंगा होंगे राजेंद्र परिहार ने बताया के कार्यक्रम में पुराने फिल्मी गीतों की प्रस्तुति बीकानेर के कलाकारों के द्वारा दी जाएगी यह कार्यक्रम बीकानेर में शीर्षक से संबंधित पहली बार आयोजित हो रहा है।
जाने चले जाते हैं कहाँ आज 19 मई को अमन कला केंद्र द्वारा 19 मई को महाराजा नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम होटल लाल जी के सामने में शाम 6 बजे बीकानेर के जाने माने प्रेस फोटोग्राफर एम शाकिर की बरसी व गीतकार व शायर साहिर लुधियानवी की स्मृति में फिल्मी गीतों का रंगारंग कार्यक्रम जाने चले जाते हैं कहाँ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा संस्था के अध्यक्ष एम रफीक कादरी ने बताया कि कार्यक्रम में बीकानेर के गायक कलाकार गीत पेश करेंगे संचालन एम रफ़ीक कादरी करेंगे समय का ध्यान रखे शाम 6 से 9 तक ही कार्यक्रम का समय रहेगा