Thar पोस्ट, न्यूज। आज वन्दे मातरम मंच के एक प्रतिनिधि मंडल ने बीकानेर रेलवे स्टेशन अधिकारी दयाशंकर पासवान से वार्ता की तथा प्लेट फॉर्म नंबर 6 पर पेयजल व्यवस्था की मांग की। विजय कोचर, हेमंत शर्मा और पीयूष जैन ने प्लेटफार्म नंबर एक पर पानी की प्याऊ की व्यवस्था तथा ठंडे पानी के मशीनों को देखा। पासवान ने बीकानेर के दानदाताओं के माध्यम से दो स्ट्रचर जो रोगियों को ट्रॉली के माध्यम से लाने के काम आते हैं व्यवस्था करवाने की बात कही इस व्यवस्था को बीकानेर के भामाशाह के माध्यम से करने की बात कही। वंदे मातरम टीम ने इस कार्य को शीघ्र करने का विश्वास दिलाया।

पब्लिक पार्क का नाम शहीदे आज़म भगत सिंह पार्क हो
Thar पोस्ट। बीकानेर सिटिज़ेन एसोसीशन के अध्यक्ष अंकुर शुक्ला नेआज संभागीय आयुक्त को ज्ञापन सौंपा कि पब्लिक पार्क का नाम भगत सिंह पार्क किया जाए व एक चौराहे पर शाहीदे आज़म भगत भगत सिंह की मूर्ति की स्थापना की जाए ! बीकानेर में एक भी चौराहा व चौक देश के युवा क्रांतिकारी एवं अमर शहीद भगत सिंह के नाम से नहीं है और न ही हाल तक कोई मूर्ति लगाई गई है ज्ञापन देने पृथ्वी बिशनोई हनुमान शर्मा दिनेश लखोटिया सत्यनारायण देवड़ा आदि पहुँचे।
