IMG 20210920 010325 24 शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला करेंगे यूसीएचसी गंगाशहर और मुक्ता प्रसाद नगर का शिलान्यास एवं भूमि पूजन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी.कल्ला शुक्रवार को गंगाशहर व शनिवार को मुक्ताप्रसाद कॉलोनी में बनने वाले शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का भूमि पूजन व शिलान्यास करेंगे।चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिशाषी अभियंता राजाराम सोनी ने बताया कि गंगाशहर में यूसीएचसी रेलदादा बाडी के पास स्थित भूमि पर बनेगी। जबकि मुक्ताप्रसाद नगर में सेक्टर 11, ऊन मंडी के सामने वाली रोड पर बनाई जाएगी। प्रत्येक यूसीएचसी पर करीब साढ़े चार करोड़ रुपए की लागत आएगी। उन्होंने बताया कि डॉ. कल्ला के प्रयासों से बीकानेर वासियों को अगले वर्ष यह सौगात मिल सकेगी। दोनों दिन शिलान्यास एवं भूमि पूजन कार्यक्रम सायं 6 बजे होगा।


Share This News