IMG 20210920 010325 23 घरेलू गैस सिलेंडर फिर हुआ महंगा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। एक बार फिर से घरेलू गैस सिलेंडर महंगा हुआ है। इस मई में एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्ताओं को दूसरी बार झटका लगा है। घरेलू सिलेंडर के साथ ही कामर्शियल सिलेंडर के दाम भी आज यानी 19 मई 2022 से बढ़ गए हैं। इसी माह पहली बार 7 मई को 50 रुपये बढ़ाए गए थे और आज भी घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में वृद्धि की गई है।पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ खाने-पीने की चीजें महंगी होने से त्रस्त जनता एलपीजी के बढ़ते दाम से भी परेशान है। अभी बीते 7 मई को घरेलू एलपीजी (LPG) सिलेंडर 50 रुपये और महंगा हो गया। इससे देश के अधिकतर शहरों में एलपीजी सिलेंडर का भाव 1000 रुपये के पार पहुंच गया, लेकिन दिल्ली इसमें पीछे रह गई थी।आज घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में 3 रुपये 50 पैसे की बढ़ोतरी हुई तो यह फासला मिट गया। अब पूरे देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 1000 के पार है। बता दें  पिछले एक साल में दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 809 रुपये से 1003 रुपये पर पहुंच गया। आज से दिल्ली  व मुंबई में 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर 1003 रुपये और कोलकाता में 1029 व चेन्न्ई में 1018.5 में मिलेगा।


Share This News