IMG 20210920 010325 1 बीकानेर में लिव एंड रिलेशनशिप में युगल ने कोर्ट की शरण ली Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। सामाजिक परिवेश बदल गया है। राजस्थान के जोधपुर व अन्य जिलों में युवतियों ने विवाह को ही धंधा बना लिया है। प्रदेश में लुटेरी दुल्हनों की संख्या बढ़ रही है। वहीं अब महानगरों की तरह बीकानेर में लिव इन के मामले बढ़ रहे है। ताज़ा मामला नयाशहर पुलिस थाना क्षेत्र से है। जहां युवक व युवती दोनों ही बालिग है और अपनी मनमर्जी से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रह रहे है, किंतु युवती के परिवार को यह मंज़ूर नहीं है। ऐसे में इन दोनों की जान को खतरा उत्पन्न हो गया है। प्रेमी जोड़े को राजस्थान उच्च न्यायालय में शरण लेनी पड़ गई है। हाई कोर्ट ने पुलिस अधीक्षक को इस मामले में उचित कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के आदेश दिए है। एडवोकेट अनिल सोनी के अनुसार मुक्ताप्रसाद निवासी आरती व गणेश सोनी पड़ोसी थे। दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। दोस्ती प्रेम में बदल गई। दोनों ने एक साथ जीवन जीने का फैसला लिया। 22 अप्रेल 2022 को युवती अपने प्रेमी गणेश के घर चली गई। अब दोनों मुरलीधर में लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। दोनों का कहना है कि वे एक पल भी एक दूजे से अलग नहीं रह सकते। युवती का आरोप है कि उसके नाना कालू खां, बाबू खां आदि उसका निकाह उसकी उम्र से तीन गुना बड़े आदमी के साथ करना चाहते हैं। जबकि उसे गणेश पसंद है, वह उसी के साथ विवाह करना चाहती है। आरोप है कि युवती के परिजन उसे व उसके प्रेमी गणेश को जान से मारने पर उतारू हैं। सोमवार को युवती व युवक हाईकोर्ट के आदेश लेकर एसपी के समक्ष पेश हुए। सुरक्षा दिलवाने के अलावा एसपी से यह भी अपील की गई है कि नयाशहर पुलिस दोनों को पूछताछ के नाम पर परेशान ना करे।


Share This News