Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान में अब मौसम तेज़ी से पलट रहा है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से तापमान मे गिरावट होगी। तापमान तीन से चार डिग्री तक गिर सकता है और प्रदेशवासियों को लू से राहत मिल सकेगी। 18 मई तक जयपुर, बीकानेर और जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं बारिश की संभावना जताई जा रही है। राजस्थान के कुछ जिलों में आंधी-अंधड़ और हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। किसी भी समय तेज हवाओं के साथ कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। गर्मी से उबाल खा रहे जिलों को राहत मिलेगी।


Share This News