Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले के केंद्रीय कारागार से पैरोल पर गए एक बंदी के फरार होने का मामला सामने आया है। जेल के प्रहरी ने बीछवाल थाने में फरार बंदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। बीछवाल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार झुंझुनूं निवासी बंदी विद्याधर सैनी उर्फ विजय सैनी पुत्र प्रभातिराम सैनी 20 दिन की पैरोल पर 25 अप्रैल को गया था। पैरोल अवधि 14 मई को पूरी होने के उपरांत भी बंदी विजय सैनी केंद्रीय जेल में नही पहुंचा । कैदी के पैरोल से फरार होने की सूचना जेल के प्रहरी रूपाराम ने बीछवाल पुलिस को दी, जिस पर फरार बंदी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है, साथ ही बंदी की जमानत (पैरोल) के गवाहों सहीराम पुत्र मंगेजसिंह झुंझुनूं व पवन पुत्र महेंद्र सिंह चिड़ावा के खिलाफ बंदी को षड्यंत्रपूर्वक भगाने के आरोप में धारा 120बी के तहत मामला दर्ज कर जांच एचसी लखपत सिंह को सौंपी है।