ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में अतिक्रमण तोड़ने की कार्रवाई जारी है। प्रतिदिन तोड़े जा रहे है। विरोध भी हो रहा है। अवैध अतिक्रमणों को तोड़ने के लिए नगर निगम की टीम रविवार सुबह फड़बाजार पहुंची तो वहां प्रबल विरोध का सामना करना पड़ा। मौके पर बाजार की दुकानों के आगे बनी चौकियां और छज्जों को तोड़ने का प्रयास कर रहा था, तभी स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। महिलाएं भी कूद गई। निगम कर्मचारियों के सामने डट गई। ये महिलाएं सड़क पर ही धरने पर बैठ गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने इन महिलाओं काे हटाया। एक महीने से नगर निगम शहर के विभिन्न एरिया में अतिक्रमण तोड़ रहा है। जहां हर कहीं प्रशासन को विरोध का सामना करना पड़ रहा है। रविवार सुबह इस दल ने फड़ बाजार में जेसीबी के साथ काम शुरू किया ही था कि बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। बड़ी संख्या में महिलाएं भी यहां सड़क पर बैठ गई। धीरे धीरे ये संख्या बढ़ती गई। अब कांग्रेस नेता हारुन राठौड़, शबीर अहमद सहित कई नेता वहां पहुंच गए। जिन्होंने इस मामले में संभागीय आयुक्त और जिला कलक्टर से मिलने का निर्णय किया है। तब तक कार्रवाई को रोकने की अपील की गई है। फड़बाजार एरिया में दुकानदारों के साथ ही स्थानीय निवासियों ने भी बड़ी संख्या में कब्जे किए हुए हैं। इन कब्जों को तोड़ने के लिए तीन-चार बार चेतावनी दी जा चुकी है, इसके बाद भी कोई हटने के लिए तैयार नहीं है।


Share This News