Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने शनिवार को जोड़बीड गाढवाला कंजर्वेशन रिजर्व रेंज का निरीक्षण किया। कलाल ने गिद्ध संरक्षण क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण करते हुए प्लास्टिक को यहां से पूरी तरह हटाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि गिद्ध संरक्षण के लिए प्लास्टिक बड़ा खतरा है। ठेकेदार के साथ समन्वय करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि क्षेत्र में प्लास्टिक जमा ना हो नियमित रूप से सफाई हो । वन क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए जिला कलेक्टर ने पीलू के पौधों की जानकारी ली और इनके बीजों का एकत्र करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि पीलू दुर्लभ प्रजाति का पौधा है इसके बीच को संरक्षण कर रिसर्च के लिए प्रेरित करें।कलाल ने जाल का पुराना वृक्ष देखा तथा ऐसे और पौधे लगाए जाने के लिए कहा।। कलाल रिजर्व क्षेत्र में घूमे तथा गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए बनाए गए वाटर पॉइंट्स को देखा और वन्य जीवों के लिए की गई पेयजल व्यवस्था की सराहना की।
इस दौरान जिला कलेक्टर ने मुख्यमंत्री बजट घोषणा के तहत घोषित लव कुश वाटिका स्थल का भी निरीक्षण किया ।