ताजा खबरे
बेसिक पी.जी. कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस सम्पन्नबीकानेर के जोड़बीड, कोटडी गांव में भीषण गर्मी में पशुओं के लिए पानी डलवायारौनक रिनॉल्ट में न्यू डस्टर की भव्य लॉन्चिंगबीकानेर के इस स्पा सेन्टर पर पुलिस ने 4 को दबोचाविधायक व्यास ने किया भक्ति संगीत कार्यक्रम के बैनर का विमोचनमंत्री नन्दी ने बीकाजी के संस्थापक फन्ना बाबू के निधन पर अर्पित की श्रद्धांजलिगर्मी :आंगनबाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा का बदला समयपीबीएम के मरीजों के लिए बांठिया ने भेंट किए पांच पंखें, मारवाड़ जन सेवा समिति की ओर से करवाए जाएंगे उपलब्धपीबीएम: डॉ. सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य ने जारी किए आदेशगैस सिलेंडर के दाम में 993 रु तक की भारी बढ़ोतरी
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर शहर में पानी के अवैध कनेक्शनों के खिलाफ बुधवार को कार्यवाही की गई। साथ ही जहां जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को कहीं अवैध कनेक्शन मिला तो लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।बीकानेर जिले में ग्रीष्म ऋतु व नहर बन्दी के कारण एक दिन छोड़कर एक दिन आपूर्ति के कारण लोगों के घरों में पानी नहीं पहुंचने की कण्ट्रोल रूम में लगातार शिकायते मिल रही है।  शिकायतों के मद्देनजर  अधीक्षण अभियंता,स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, वृत बीकानेर के निर्देशानुसार विभाग के उड़न दस्ते द्वारा बुधवार को मुरलीधर व्यास नगर चौराहे पर अवैद्य रूप से चल रहे पानी के कनेक्शनों को काटा गया। साथ ही मुरलीधर व्यास नगर की ग्वाल बाल शिक्षा निकेतन स्कूल के आस पास वाली गलियों में लोगांे के बूस्टर बन्द करवाये गए ।  विभाग के कनिष्ठ अभियन्ता सुरेन्द चौधरी ने बताया कि इस क्षेत्र में जलपूर्ती के दौरान बूस्टर लगे हुए पाये जाने पर नोर्म्स अनुसार पेनल्टी लगाई जायेगी। उन्होंने हिदायत दी कि अवैध पानी के  कनेक्शन वालों के विरूद्ध कार्यवाही जारी रहेगी। इस दौरान कण्ट्रोल रूम के अतिरिक्त प्रभारी योगेश बिस्सा द्वारा कारवाही के दौरान लोगों को अवैद्य कनेक्शन को नियमतिकरण करवाने के लिए समझाईश की गई। मीटर निरीक्षक जय गोपाल जोशी ने आम जन को बताया कि अवैद्य कनेक्शन पाए जाने या निर्माण कार्य के दौरान आम जन को नियमानुसार नियमित जल कनेक्शन लेना चाहिए, नियमित कनेक्सन नहीं होने पर विभाग द्वारा पेनल्टी लगाई जायेगी। कार्यवाही के दौरान सम्बन्धित क्षेत्र के मीटर रेडर अखेराज मारू व कैलाश उपस्थित रहे।


Share This News