ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20220504 204421 पुतिन की हो सकती है हत्या ! Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। विश्व के अनेक देशों पर रूस और यूक्रेन के युद्ध का असर पड़ रहा है। अब 70 दिन से अधिक हो गए हैं, लेकिन युद्ध अभी भी जारी है। रूस में अब आंतरिक तनाव भी बढ़ रहा है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन पूरी तरह जीतना चाहते हैं। इसी बीच ये दावे भी हो रहे हैं कि रूस में सैन्य तख्तापलट (Military Coup) की संभावना है, जिसमें पुतिन की हत्या हो सकती है। पूर्व अमेरिकी जनरल जैक केन का कहना है कि पुतिन ने युद्ध को जिस कमजोर तरीके से संभाला है उससे रूसी सेना के वरिष्ठ अधिकारी और सिक्योरिटी सर्विस से जुड़े लोग निराश हैं। जिस तरह से पुतिन ने युद्ध को संभाला है उससे रूसी विदेश खुफिया सेवा के प्रमुख सर्गेई नारिश्किन भी नाखुश हैं।जनरल जैक केन कहते हैं कि सत्ता में रहने के लिए पुतिन कुछ भी कर सकते हैं। हमें सच्चाई स्वीकार करनी चाहिए कि पुतिन कहीं नहीं जाने वाले। पुतिन को पता है कि अगर कोई और सत्ता में आया तो वह जिंदा नहीं रहेंगे। फॉक्स न्यूज के साथ बातचीत में उन्होंने कहा, ‘पुतिन का लक्ष्य हर हाल में सत्ता में रहना है। वह सत्ता के लिए कुछ भी करेंगे।’ उन्होंने आगे कहा कि पुतिन इस बात को जानते हैं कि अगर उनकी जगह कोई और आया तो उनका अंत निश्चित  है।


Share This News